50MP सेल्‍फी कैमरा, 12GB रैम के साथ HMD Skyline स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, खुद कर पाएंगे रिपेयर

HMD Skyline : इसमें फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। रिफ्रेश रेट 144 हर्त्‍ज तक है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • HMD Skyline स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इस फोन को खुद रिपेयर किया जा सकता है
  • इसके फ्रंट में 6.5 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है

HMD Skyline का डिजाइन बरसों पहले आए नोकिया लुमिया से प्रेरित है।

Nokia स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD अब अपने नाम वाली डिवाइसेज भी लॉन्‍च कर रही है। कई दिनों से चर्चाएं थीं कि कंपनी HMD Skyline (एचएमडी स्‍काईलाइन) को तैयार कर रही है, जिसमें पुराने Nokia Lumia की झलक होने का दावा किया गया। HMD Skyline को अब पेश कर दिया गया है। इसमें फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। रिफ्रेश रेट 144 हर्त्‍ज तक है। 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा HMD Skyline में दिया गया है। और क्‍या खूबियां हैं इस फोन में, क्‍या है कीमत? आइए जानते हैं। 

HMD Skyline की कीमत 499 यूरो (लगभग 45,621 रुपये) है। इसे खुद से रिपयेर किया जा सकता है। मसलन, अगर डिस्‍प्‍ले ब्रेक हो जाए तो उसे अलग से खरीदा जा सकता है। इसी तरह बैटरी, चार्जिंग पोर्ट आदि को अलग-अलग खरीदकर रिपेयर कर सकते हैं। भारत में इस फोन की उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। 
Advertisement
 

HMD Skyline Specifications

जैसाकि हमने बताया HMD Skyline का डिजाइन बरसों पहले आए नोकिया लुमिया से प्रेरित है। इसके फ्रंट में 6.5 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले है, जो Full HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

HMD Skyline में 108 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा है। साथ में 13 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस, 50 एमपी का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसमें एचएमडी की एआई कैप्‍चर फ्यूजन टेक्‍नॉलजी भी है, जिससे फोटोज में डिटेल मिलती है। 
Advertisement

HMD Skyline में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ 8GB और 12GB रैम ऑप्‍शन मिलते हैं। स्‍टोरेज 128GB से 256GB तक है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक एक्‍सटेंड कर सकते हैं। 

HMD Skyline में 4,600mAh की बैटरी है। यह 33 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की मै‍ग्‍नेटिक वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैरान करने वाली बात है क‍ि कंपनी बॉक्‍स में चार्जर नहीं दे रही। उसे अलग से लेना होगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स, एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि वह यूजर्स दो ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्‍योरिटी पैच देगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.