Nokia भी होगी MWC 2018 का हिस्सा, 'शानदार' नोकिया फोन की रखें उम्मीद

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस टेक शो बार्सिलाना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में दिग्गज़ मोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सोनी और सैमसंग जैसी कंपनियां इस इवेंट में जहां अपने फ्लैगशिप डिवाइस प्रदर्शित करेंगी, वहीं शाओमी भी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 17:03 IST
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस टेक शो बार्सिलाना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में दिग्गज़ मोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सोनी और सैमसंग जैसी कंपनियां इस इवेंट में जहां अपने फ्लैगशिप डिवाइस प्रदर्शित करेंगी, वहीं शाओमी भी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है। अब नोकिया ने भी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक टीज़र जारी किया है जिसमें नोकिया फैंस को 'शानदार' नोकिया फोन मिलने की जानकारी दी गई है।

नोकियापावरयूज़र के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल के सीपीओ जूहो सरविकास ने ट्वविटर पर इस जानकारी को साझा किया। गुरुवार को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में जूहो ने लिखा, ''देर तक रही चुप्पी के लिए खेद है। एमडब्ल्यूसी 2018 की योजना में बहुत ज़्यादा व्यस्तता रही। शानदार नोकिया फोन की उम्मीद रखें।'' एमडब्ल्यूसी 2018 में नोकिया 9, नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 के ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद है। इसके अलावा इस इवेंट में नोकिया 3310 4जी वेरिएंट के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक क्वार्टी 4जी फोन (टीए-1047) के ग्लोबर रिलीज़ की तारीख़ का भी ऐलान किया जा सकता है।
Advertisement

आधिकारिक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस साइट से पुष्टि होती है कि शाओमी एमडब्ल्यूसी 2018 में हिस्सा ले रही है। शेनज़ेन की कंपनी हॉल नंबर 6 में स्टैंड 6बी30 में अपना डिवाइस पेश करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कुछ नए डिवाइस भी प्रदर्शित करेगी या फिर सिर्फ पुराने डिवाइस ही लॉन्च करेगी। ऐसी भी ख़बरें हैं कि कंपनी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मी 7 लॉन्च करेगी।

सोनी भी कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी में कुछ नया लॉन्च करने के लिए तैयार है। जापान की दिग्गज़ कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए है। कंपनी 26 फरवरी, सोमवार को इस इवेंट में नए डिवाइस प्रदर्शित करेगी। बता दें कि इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस का यह पहला दिन है। एमडब्ल्यूसी इवेंट बार्सिलोना में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। ख़बरों से पता चला है कि सोनी इस इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो का ऐलान करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, Nokia MWC Event
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.