HMD Ridge Pro फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

HMD Ridge Pro कंपनी के नए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक और एडिशन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जून 2024 10:18 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.64 इंच का IPS LCD पैनल होगा।
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • रियर में यह ट्रिपल सेंसर के साथ आ सकता है।

HMD Ridge Pro कंपनी के नए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक और एडिशन बताया गया है।

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD के कई स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी के ये स्मार्टफोन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इनके मॉनिकर भी रोचक लग रहे हैं जिसमें Atlas और Skyline भी शामिल हैं। हाल ही में एक और स्मार्टफोन HMD Ridge के बारे में हमने आपको बताया था। अब इसके तुरंत बाद इसका प्रो वर्जन भी ऑनलाइन लीक हो गया है। HMD Ridge Pro में क्या खूबियां होंगी, आइए इस रिपोर्ट के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं। 

HMD Ridge Pro कंपनी के नए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक और एडिशन बताया गया है। HMD_MEME'S नामक लीकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन के बारे में खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन में 6.64 इंच का IPS LCD पैनल होगा। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिस्प्ले में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC के साथ आ सकता है। जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअर की जा सकती है। फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट भी बताया गया है। इसके कैमरा की बात करें तो रियर में यह ट्रिपल सेंसर के साथ आ सकता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।

फोन में 5,500mAh की बैटरी और 5G कनेक्टिविटी भी बताई गई है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक भी होगा। फोन डस्ट और वॉटर प्रूफिंग के लिए IP54 रेटेड बताया गया है। यह Android 14 पर रन करेगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह तीन कलर वेरिएंट्स के साथ आ सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन मोचा, स्नो, और ग्लेशियर ग्रीन शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है।  
Advertisement

इससे पहले HMD Ridge भी लीक हो चुका है जिसमें 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलेगा और फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा रियर में मौजूद होगा। फोन के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन Snapdragon 480+ चिपसेट के साथ बताया गया है। फोन में 8GB तक रैम वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। स्टोरेज के लिए यह 128GB और 256GB के वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.