3 नए स्मार्टफोन HMD Nighthawk, Tomcat और Project Fusion पर काम कर रहा है HMD, फीचर्स लीक

HMD Nighthawk में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2024 13:49 IST
ख़ास बातें
  • HMD Nighthawk में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • HMD Nighthawk के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत (लगभग 22,500 रुपये) होगी।
  • HMD Tomcat के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत EUR 400 (लगभग 36,000 रुपये) होगी।

HMD ग्लोबल ने MWC 2024 में HMD फ्यूजन डेवलपमेंट टूलकिट पेश किया

Photo Credit: Nokiamob

HMD ग्लोबल तीन नए स्मार्टफोन तैयार कर रही है, जिसमें दो मिडरेंज डिवाइस और एक रग्ड शामिल है। इन स्मार्टफोन में Pulse हैंडसेट के समान स्पेसिफिकेशन हैं जिन्हें कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी HMD स्मार्टफोन पिछले नोकिया फोन की तरह ही वाइब्रेंट कलर्स और सॉफ्ट लाइन में उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Nokiamob की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों स्मार्टफोन के नाम HMD Nighthawk, HMD Tomcat और HMD Project Fusion हो सकते हैं। कथित तौर पर पहले दो फोन मिड रेंज होंगे, जबकि तीसरा एक रग्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है। हालांकि, ये स्मार्टफोन के आखिरी नाम नहीं हैं।


Advertisement
HMD Nighthawk, HMD Tomcat की अनुमानित कीमत


कीमत की बात करें तो कथित तौर पर HMD Nighthawk के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत (लगभग 22,500 रुपये) होगी। वहीं HMD Tomcat के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत EUR 400 (लगभग 36,000 रुपये) होगी। अभी किसी भी स्मार्टफोन की कोई लॉन्च टाइमलाइन तय नहीं है।


HMD Nighthawk के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
रिपोर्ट से पता चला है कि HMD Nighthawk में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। कैमरा सेटअप के मामले में इसके रियर में OIS के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की भी बात कही गई है। अन्य फीचर्स में कथित तौर पर एंड्रॉइड 14, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 5, ड्यूल स्पीकर, एनएफसी सपोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हो सकते हैं। 


HMD Tomcat के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट के अनुसार, HMD Tomcat में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सपोर्ट के साथ फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा होगा। इसमें ब्लूटूथ 5.2, 33W चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी, IP67 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर और NFC सपोर्ट जैसे अन्य फीचर्स मिलने की जानकारी है।


Advertisement
HMD Project Fusion के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


HMD Project Fusion सिर्फ एक प्रोटोटाइप हो सकता है। इसमें 6.6 इंच की IPS Full HD+ डिस्प्ले मिलने की जानकारी है। रिपोर्ट के अनुसार, 8GB रैम मिल सकती है। इसमें क्वालकॉम QCM6490 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 30W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी है। अन्य फीचर्स में वाई-फाई 6ई, एचएमडी स्मार्ट आउटफिट, डायनेमिक ट्रिपल आईएसपी, पोगो पिन और 3.5 मिमी जैक आदि शामिल होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.