HMD यूजर्स को महाकुंभ मेले में मिलेंगी फोन रिपेयर, रीप्लेसमेंट जैसी ढेरों खास सुविधाएं!

जिन यूजर्स के पास 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी है उनके लिए डिवाइस को रिप्लेस भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • HMD ने महाकुंभ मेला 2025 में अपने खास सर्विस सपोर्ट कैंप लगाए हैं।
  • मेले में आप अपने HMD स्मार्टफोन रिपेयर करवा सकते हैं।
  • गारंटी के अंदर आने वाले डिवाइसेज को रिप्लेस भी किया जाएगा।

HMD 105 में 2 इंच की डिस्प्ले है।

ह्युमन मोबाइल डिवाइसेज (HMD) ने महाकुंभ मेला 2025 के लिए अपनी खास सर्विसेज लॉन्च की हैं। जी हां, अगर आपके पास HMD, या Nokia ब्रांड का फोन है और आप महाकुंभ मेला जा रहे हैं तो यहां पर कंपनी की ओर से खास सर्विस कैंप लगाए गए हैं। कंपनी महाकुंभ मेले में अपनी टेक्नोलॉजी और सपोर्ट सर्विसेज प्रदान कर रही है। क्या सुविधाएं यहां पर यूजर्स के लिए मौजूद होंगी, आपको विस्तार से बताते हैं। 

HMD स्मार्टफोन मेकर ने महाकुंभ मेला 2025 में अपने खास सर्विस सपोर्ट कैंप लगाए हैं। अगर आपके पास एक HMD स्मार्टफोन, फीचर फोन, या Nokia फीचर फोन है तो मेले में आप इसे रिपेयर करवा (via) सकते हैं। जिन यूजर्स के पास 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी है उनके लिए यहां पर डिवाइस को रिप्लेस भी किया जाएगा। 
Advertisement

इसके अलावा यहां पर लोनर फोन सर्विस भी दी जा रही है। यानी जब तक आपका फोन रिपेयर होता है, तब तक कंपनी आपको इस्तेमाल के लिए दूसरा फोन भी उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने Radioline के साथ भी भागीदारी की है जिसके तहत महाकुंभ यात्रियों को मेले के बारे में सारी जरूरी जानकारी मिलेगी। इसमें मेले की महत्वपूर्ण तिथियां, लोकल ट्रेवल के बारे में जानकारी जैसी चीजें शामिल होंगी। 

इसके अलावा कंपनी ने पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ भागीदारी में 'देखो अपना देश' कैंपेन का आयोजन भी किया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय के साथ भागीदारी में कंपनी ने प्रयागराज में कुछ टच-पाइंट स्थापित किए हैं। यहां पर रिटेल स्टोर्स पर यूजर्स को सपोर्ट सेंटर मिलेंगे जहां पर वे अपनी मोबाइल से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। कंपनी की योजना यहां पर HMD 105 और HMD 110 मॉडल्स के लिए 'खूब चलेगा' कैंपेन चलाने की भी है। इन मॉडल्स के माध्यम से कंपनी एक ऐसा फोन उपलब्ध करवाने का दावा कर रही है जिसमें बड़ी बैटरी है, बड़ी स्क्रीन है, और इसमें UPI सपोर्ट भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.