HMD Barbie Flip Phone भारत में होगा पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

HMD ग्लोबल ने भारत में अपने HMD Barbie Flip Phone के लॉन्च की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 10:45 IST
ख़ास बातें
  • HMD Barbie Flip Phone में 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले है।
  • HMD Barbie Flip Phone में 1.77 इंच की एक्सटरनल कलर डिस्प्ले है।
  • HMD Barbie Flip Phone Unisoc T107 चिपसेट से लैस है।

HMD Barbie Flip Phone में 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ग्लोबल ने भारत में अपने HMD Barbie Flip Phone के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह फोन पहले से ही यूरोप और यूके में उपलब्ध है। Barbie Flip Phone में क्लेमशेल डिजाइन के साथ 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, वहीं 1.77 इंच की एक्सटरनल कलर डिस्प्ले शामिल है। इस फोन में 1,450mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको HMD Barbie Flip Phone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Barbie Flip Phone Price


कीमत की बात की जाए तो HMD Barbie Flip Phone की कीमत यूके में £99 (लगभग 11,142 रुपये) और यूरोप में €129 (लगभग 12,224 रुपये) है। हालांकि, अभी तक HMD ने भारतीय कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। यह फोन जल्द ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट HMD.com पर भी लिस्टेड होगा।


HMD Barbie Flip Phone Features


HMD Barbie Flip Phone पहले से ही यूके और यूरोप में उपलब्ध है तो इसके फीचर्स के बारे में पहले से ही पता है। HMD Barbie Flip Phone में क्लेमशेल डिजाइन के साथ 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, वहीं 1.77 इंच की एक्सटरनल कलर डिस्प्ले शामिल है। यह फोन Unisoc T107 चिपसेट से लैस है। इसके साथ ही फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन S30+ OS पर काम करता है। 

Barbie Flip Phone में 1,450mAh की बैटरी दी गई है जो कि 9 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करती है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर VGA कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और एमपी3 प्लेयर शामिल है। Barbie थीम्ड कस्टमाइजेशन की बात करें तो यह फोन Barbie इंस्पायर्ड इंटरफेस और Malibu Snake (नोकिया क्लासिक का एडवांस वर्जन), Barbie Meditation और Digital Balance Tips जैसे प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आता है। इसमें दिया गया बेस्टी बटन यूजर्स को क्विक कॉलिंग के लिए कॉन्टेक्ट असाइन करने की सुविधा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  4. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  5. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.