• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बचपन के खिलौने वाले फ्लिप फोन की याद दिलाएगा HMD का अपकमिंग Barbie फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

बचपन के खिलौने वाले फ्लिप फोन की याद दिलाएगा HMD का अपकमिंग Barbie फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

बचपन के खिलौने वाले फ्लिप फोन की याद दिलाएगा HMD का अपकमिंग Barbie फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Photo Credit: HMD

28 अगस्त को लॉन्च होगा HMD Barbie

ख़ास बातें
  • HMD Barbie को TENAA सर्टिफिकेशन मिला है
  • इसमें समाने की ओर बड़े फॉन्ट साइज में Barbie लिखा है
  • पीछे एक सिंगल कैमरा और एक फ्लैश यूनिट शामिल है
विज्ञापन
HMD ने जल्द अपने नए फ्लिप फोन के लॉन्च की घोषणा की थी, जो HMD Barbie के नाम से आएगा। जैसा की नाम से पता चलता है, नया फोन बार्बी थीम पर आधारित होगा और इसका रंग भी पिंक होगा। इस फोन को Barbie फ्रेंचाइजी के साथ भागीदारी में पेश किया जाएगा। HMD Barbie को हाल ही में एक सर्टीफिकेशन मिला था, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। अब, HMD Barbie को TENAA सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें इसके डिजाइन का खुलासा होता है। फोन को पिंक और ग्रे रंग के कॉम्बिनेशन में देखा गया है। डिजाइन आपको पहली ही झलक में पुराने Nokia फ्लिप फोन की याद दिलाएगा, जो टॉय फोन के समान लगते थे।

HMD के Barbie फ्लिप फोन को कथित तौर पर TENAA लिस्टिंग में देखा (via गिज्नोचाइना) गया है। पहले केवल कयास लगाए जा रहे थे कि अपकमिंग HMD Barbie एक फ्लिप फोन हो सकता है, लेकिन लेटेस्ट लिस्टिंग में इस बात की पुष्टि हो जाती है। फोन टॉय फोन के समान लगता है। इसमें समाने की ओर बड़े फॉन्ट साइज में Barbie लिखा है। वहीं, पीछे एक सिंगल कैमरा और एक फ्लैश यूनिट शामिल है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: TENAA


लिस्टिंग HMD Barbie स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देती है। फोन में 2.8 इंच की टीएफटी स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 240 x 320 पिक्सल होगा। रिपोर्ट बताती है कि सर्टिफिकेशन में एक सेकंडरी डिस्प्ले की जानकारी भी दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 128 x 160-पिक्सल होगा और साइज 1.77 इंच से भी छोटा होगा। हालांकि, TENAA लिस्टिंग में मौजूद तस्वीरों में यह डिस्प्ले दिखाई नहीं देता है।

इसके अलावा, बताया गया है कि फोन 1.05 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाले सिंगल-कोर SoC पर चलेगा. जिसके साथ 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज जोड़ा जाएगा। इससे पता चलता है कि यह एक फीचर फोन होगा, जो कॉलिंग और टेक्स्टिंग के लिए आदर्श होगा। इसमें यह भी बताया गया है कि स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन 4G LTE सपोर्ट करेगा। इसमें 1450mAh की बैटरी होगी, जिसे यूजर्स पुराने फोन के समान बदले सकेंगे। कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है। डिवाइस का माप 108 x 55 x 18.9 mm और वजन 123 ग्राम बताया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »