Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज फेस्टिवल का ऐलान

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने Cashify के साथ पार्टनरशिप की है। जानें Exchange Festival के बारे में।

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज फेस्टिवल का ऐलान

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज फेस्टिवल का ऐलान

ख़ास बातें
  • HMD Global ने मिलाया Cashify से हाथ
  • नोकिया के ई-स्टोर पर ही मिलेगा एक्सचेंज फेस्टिवल का लाभ
  • 28 जून तक वैध है एक्सचेंज फेस्टिवल
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने Cashify के साथ पार्टनरशिप की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Exchange Festival का आगाज़ नोकिया के ई-स्टोर पर हो चुका है और यह 28 जून तक वैध है। नोकिया (Nokia) यूज़र चाहें तो अपने पुराने Nokia हैंडसेट को एक्सचेंज कर अतिरिक्त 10 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं। हालांकि, अतिरिक्त 10 प्रतिशत वैल्यू एक्सक्लूसिव तौर पर केवल पुराने नोकिया स्मार्टफोन के लिए है।  

"Exchange Festival" ऑफर का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले नोकिया (Nokia) ई-स्टोर पर जाएं और फिर अपनी पसंद के स्मार्टफोन को चुने। इसके बाद पिन कोड डालकर हैंडसेट की उपलब्धता की जांच करें। ऐसा करने से आपको पता चलेगा कि आपके शहर में एक्सचेंज ऑफर की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।

नोकिया (Nokia) के ई-स्टोर पर पिन कोड डालने के बाद आपको स्टार्ट एक्सचेंज बटन दिखाई देगा। एक्सचेंज बटन पर क्लिक कर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज वैल्यू को जान पाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें आपके पुराने नोकिया फोन का अतिरिक्त 10 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू शामिल होगा। एक बार जब आपका नया नोकिया (Nokia) स्मार्टफोन आपके पते पर पहुंच जाएगा तो Cashify आपके पुराने डिवाइस के पिकअप को शेड्यूल कर देगा।

गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब Cashify ने किसी हैंडसेट निर्माता कंपनी के साथ टाइअप किया हो। इस साल के शुरुआत में  Cashify ने Vivo के साथ और फिर अप्रैल माह में शाओमी (Xiaomi) के साथ टाइअप किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia Exchange Festival, Cashify, Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »