Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

सोनी के बाद, अब एचएमडी ग्लोबल ने भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट से जुड़ी अपनी योजनाओं का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 अपडेट देने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 11:12 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया फोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि कर दी
  • नोकिया 6, नोकिया 5, नोकिया 3 व नोकिया 8 को अपडेट मिलेगा
  • अभी किसी तारीख़ की जानकारी नहीं दी गई है
सोनी के बाद, अब एचएमडी ग्लोबल ने भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट से जुड़ी अपनी योजनाओं का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 अपडेट देने की पुष्टि कर दी है। नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 और हाल ही में लॉन्च हुए नोकिया 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा।

बता दें कि एचएमडी के उच्च कार्यकारी ने एक ट्वीट किया जिससे एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने वाले नोकिया स्मार्टफोन का खुलासा हुआ। ट्वीट के मुताबिक, ''हमारे सभी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा, नोकिया 3 भी इसमें शामिल है। फिलहाल इसकी तारीख़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'' याद दिला दें कि, गूगल ने हाल ही में कई स्मार्टफोन निर्माताओं के डिवाइस की जानकारी दी थी, जिन्हें इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल जाएगा। इन कंपनियों में एचएमडी के फोन भी शामिल थे।
Advertisement
 
एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे)। कल्पना करें कि आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट करने के दौरान भी वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा गूगल किसी भी तरह की नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज़ चैनल बनाने की भी कोशिश में है, इस फ़ीचर को 'नोटिफिकेशन चैनल' कहा जाएगा।

इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूज़र ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फ़ीचर "snoozing" के जरिए यूज़र बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  5. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  6. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  7. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  8. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  9. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  10. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.