'Arrow' नाम से भारत में नहीं लॉन्च होगा HMD का पहला फोन, जानें क्यों बदलना पड़ा नाम?

HMD का कहना है कि भारत में उसके इस पहले स्मार्टफोन का नया नाम कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा। हालांकि, नाम बदलने की प्रक्रिया से देश में फोन के लॉन्च में देरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 21:41 IST
ख़ास बातें
  • HMD का कहना है इस स्मार्टफोन का नया नाम कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा
  • नाम बदलने की प्रक्रिया से देश में फोन के लॉन्च में देरी हो सकती है
  • कानूनी बाधाओं के चलते छोड़ना पड़ रहा है Arrow नाम

HMD Pulse का रीबैज हो सकता है भारत में लॉन्च होने वाला पहला HMD स्मार्टफोन

Photo Credit: HMD

Nokia की लाइसेंसधारी कंपनी HMD भारत में जल्द अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में इसका नाम 'Arrow' बताया था, लेकिन अब, HMD ने इस नाम को छोड़ने के फैसले की घोषणा की है। HMD अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत में कंपनी द्वारा उसके पहले स्मार्टफोन के लिए चुना गया Arrow नाम कुछ कानूनी कारणों के चलते छोड़ा जा रहा है। ऐसे में कंपनी अब अपकमिंग स्मार्टफोन को Arrow के बजाय किसी अन्य नाम के साथ पेश करेगी। हालांकि, अभी नाम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में HMD का अपकमिंग पहला स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया HMD Pulse होगा।

बीते रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए HMD ने बताया कि कानूनी बाधाओं के चलते कंपनी भारत में अपने पहले स्मार्टफोन के लिए तय किए गए 'Arrow' नाम को बदल रही है। मई महीने में कंपनी ने एक कैंपेन चलाया था, जिसमें लोगों से भारत में आने वाले HMD के पहले फोन के लिए नाम चुनने को कहा गया था। इस कैंपेन में पांच लोगों को इनाम भी दिया जाना था। हालांकि, अब यह पुष्टि की जा चुकी है कि अपकमिंग HMD स्मार्टफोन का नाम Arrow नहीं होगा।
Advertisement
 

अपने पोस्ट में HMD ने लिखा, "हमारी #HMDNameourFirstSmartphone प्रतियोगिता में आपकी अद्भुत प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद! हालांकि कानूनी कारणों से हम "Arrow" नाम का उपयोग नहीं कर सकते, सभी पांच विजेताओं को लॉन्च के बाद उनके पुरस्कार प्राप्त होंगे।

HMD का कहना है कि भारत में उसके इस पहले स्मार्टफोन का नया नाम कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा। हालांकि, नाम बदलने की प्रक्रिया से देश में फोन के लॉन्च में देरी हो सकती है। 
Advertisement

HMD के इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन HMD Pulse का रीबैज होगा। ऐसे में हम इसके स्पेसिफिकेशन्स Pulse के समान होने की उम्मीद करते हैं। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 6.65 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिल सकता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन पर पंच होल डिजाइन के साथ नॉच देखने को मिल सकता है। फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Unisoc T606 चिपसेट हो सकता है। 
Advertisement

फोन को ग्लोबल मार्केट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। इसमें सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। Pulse में  5000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 10W चार्जर मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.