HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है। फोन में एक रियर कैमरा भी मौजूद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 07:19 IST
ख़ास बातें
  • HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन S30+ पर रन करता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है।

HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: advancetelecom.pk

HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन के रूप में कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन को पाकिस्तान के एक रिटेल स्टोर पर लिस्टेड देखा गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे इसे मार्केट में उतार दिया है। फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 1,000mAh की बैटरी लगी है। लिस्टिंग के अनुसार, यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोन की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। आइए जानते हैं HMD 106 Pure का प्राइस, और सभी स्पेसिफिकेशंस। 

HMD 106 Pure Price

HMD 106 Pure फीचर फोन की कीमत कंपनी ने PKR 3,250 (लगभग 1100 रुपये) रखी है। फोन पाकिस्तानी रिटेलर वेबसाइट (via) पर उपलब्ध है। यह ब्लू कलर में नजर आ रहा है। लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कंपनी ने अभी तक नहीं की है। 

Advertisement

HMD 106 Pure Features, Specifications

HMD 106 Pure में 1.8 इंच का का QVGA डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120x160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन S30+ पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc 6531E चिप इसमें लगी है। फोन में एक रियर कैमरा भी मौजूद है। यह 320 x 240 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर फोटो खींच सकता है। फोन के अंदर कंपनी ने 32GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 

फीचर फोन में 1,000mAh की बैटरी लगी है। लिस्टिंग के अनुसार, यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। फोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है जो म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मनोरंजन, खबरों के लिए इसमें FM रेडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के लॉन्च की कंपनी ने अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन प्राइसिंग के साथ यह रिटेलर स्टोर पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  4. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  5. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  6. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  7. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  8. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  9. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  10. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.