HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!

फोन को Zero Lag, Zero Distraction टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। भागती-दौड़ती दुनिया में जब स्मार्टफोन से आपको ब्रेक चाहिए तो यह आपका सबसे बढ़िया साथी हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 सितंबर 2026 08:18 IST
ख़ास बातें
  • फोन में केवल 2G कनेक्टिविटी मिलती है।
  • यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है।
  • यह स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 32GB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करता है।

HMD 106 2G फोन बिना किसी फालतू फीचर वाला एक साधारण मोबाइल डिवाइस है। यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है।

Photo Credit: X/@HMD_MEME'S

HMD ने मार्केट नया फोन HMD 106 2G पेश कर दिया है जो सिर्फ 2G कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है! इसे आप डिजिटल डिटॉक्स डिवाइस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आज की भागती-दौड़ती दुनिया में जब स्मार्टफोन से आपको ब्रेक चाहिए तो यह आपका सबसे बढ़िया साथी हो सकता है। HMD 106 2G सिर्फ उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो फोन से केवल कॉलिंग, और मैसेज करना चाहते हैं। सिम्पल होने के साथ-साथ कंपनी ने इसे भरोसेमंद भी बनाया है जिसके लिए फोन में IP52 रेटिंग मिलती है। रोजमर्रा की धूल और पानी के हल्के संपर्क से सुरक्षा इसमें दी गई है ताकि यह आसानी से खराब न हो। HMD 106 2G में LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 1000mAh की बैटरी से लैस है। ब्लूटूथ, FM जैसे कई और भी फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

HMD 106 2G Price

HMD 106 2G की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन एक साधारण फीचर फोन है जो कि बहुत ही अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया जा सकता है। Nokiamob.net के अनुसार जल्द ही इसकी प्राइसिंग सामने आ सकती है। 

Advertisement

HMD 106 2G
- LCD 1.8"
- 4MB RAM / 8MB ROM
- Support 32GB microSD
- Unisoc 6533G
- S30+ OS
- 1000mAh, removable
- IP52, BT4.2, FM Radio, Snake, Micro USB, Dual SIM, 3.5mm. audio. pic.twitter.com/qStIa7cT03

— HMD_MEME'S (@smashx_60) September 3, 2026

HMD 106 2G Features

HMD 106 2G फोन बिना किसी फालतू फीचर वाला एक साधारण मोबाइल डिवाइस है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन को केवल कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए रखना चाहते हैं। कंपनी ने इसे Zero Lag, Zero Distraction टैगलाइन के साथ पेश किया है। फोन में केवल 2G कनेक्टिविटी मिलती है। यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 4MB RAM है और 8MB ROM दी गई है। यह स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 32GB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करता है। 

Advertisement

HMD 106 2G प्रोसेसर के तौर पर Unisoc 6533G से लैस किया गया है। यह S30+ OS पर ऑपरेट करता है। 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी इसमें कंपनी ने लगाई है, यानी इसे यूजर निकाल भी सकता है। फोन में कंपनी ने कोई कैमरा भी नहीं दिया है। यह मिनिमल फीचर्स के साथ आता है जिसमें ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी है। फोन में FM रेडियो, स्नेक गेम भी दिया गया है। इसमें डुअल सिम लग सकती है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.