HMD 105 4G, HMD 110 4G फीचर फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HMD 105 4G की कीमत 2,199 रुपये है। HMD 105 4G फोन ब्लैक, सियान और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 19:01 IST
ख़ास बातें
  • HMD 105 4G, HMD 110 4G में 1450mAh की बैटरी है।
  • HMD 105 4G की कीमत 2,199 रुपये है।
  • HMD 110 4G की कीमत 2,399 रुपये है।

HMD 105 में 2 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ने भारत में HMD 105 4G और HMD 110 4G फीचर फोन लॉन्च किए हैं। HMD 105 4G और HMD 110 4G में 1450mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको HMD के इन फीचर फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD 105 4G, HMD 110 4G Price


HMD 105 4G की कीमत 2,199 रुपये है। HMD 105 4G फोन ब्लैक, सियान और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं HMD 110 4G की कीमत 2,399 रुपये है। यह फोन टाइटेनियम और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये फोन रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और HMD.com पर उपलब्ध होंगे। कंपनी फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी प्रदान कर रही है।


Advertisement
HMD 105 4G, HMD 110 4G Specifications


HMD 105 4G, HMD 110 4G में 1450mAh की बैटरी दी गई है। HMD ने कहा कि इन्हें क्लाउड फोन ऐप के जरिए यूजर्स के लिए यूट्यूब, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब शॉर्ट्स चालू करने के साथ सभी के लिए एडवांस फीचर्स और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स की जरूरत के अनुसार  एंटरटेनमेंट और इंफॉर्मेंशन प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा कि प्रीलोडेड ऐप सिक्योर यूपीआई ट्रांजेक्शन प्रदान करता है। फोन में एक ड्यूराबल डिजाइन दिया गया है, जिससे उन्हें पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इन फोन में एमपी3 प्लेयर और वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है। इसमें 32GB एसडी कार्ड सपोर्ट और फोन टॉकर सुविधा शामिल है। ये फोन 23 भाषाओं और 13 इनपुट भाषाओं का सपोर्ट करता है।
Advertisement

HMD ने हाल ही में ​​​​​​HMD Fusion लॉन्च किया था। HMD Fusion में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है। कंपनी दो साल के ओएस अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। HMD के इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 65 घंटे तक चल सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.