HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!

अपकमिंग HMD फोन में 2 इंच बड़ा डिस्प्ले आ सकता है जो कि एक LCD डिस्प्ले हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 10:45 IST
ख़ास बातें
  • फोन HMD 102 4G का प्रो वर्जन होगा जिसे कंपनी सितंबर 2025 में लाई थी।
  • फोन में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।
  • इसमें चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट होगा।

HMD की ओर से नया फोन HMD 102 4G Pro लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD की ओर से नया फोन HMD 102 4G Pro लॉन्च किया जा सकता है जिसके स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, फोन HMD 102 4G का प्रो वर्जन होगा जिसे कंपनी ने सितंबर 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन जाहिर तौर पर प्रो स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है जिसमें इसका LCD 2.0 इंच डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है और इसमें चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट होगा। इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी IP रेटिंग भी देने वाली है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

HMD 102 4G Pro Launch

HMD 102 4G Pro जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर @smashx_60 की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। अपकमिंग HMD फोन में 2 इंच बड़ा डिस्प्ले होगा जो कि LCD डिस्प्ले होगा। यह एक QQVGA स्क्रीन होगी। कंपनी इस फोन में Unisoc 8910FF-S प्रोसेसर दे सकती है। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए S30+ OS के साथ आ सकता है। इसमें 24MB या 48MB की रैम देखने को मिल सकती है। फोन में 32GB का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा। 

Advertisement

HMD 102 4G Pro
- LCD 2.0" QQVGA
- 0.3MP Camera
- Unisoc 8910FF-S
- S30+ OS
- 24MB/48MB w 32GB microSD
- 1200mAh, USB-C
- IP52, Dual LTE, BT4.2, 3.5mm., Snake, Media Player. pic.twitter.com/3mTMIm07M6

— HMD_MEME'S (@smashx_60) August 16, 2026

HMD 102 4G Pro में 0.3MP का कैमरा मिल सकता है। टिप्स्टर ने इसमें 1200mAh बैटरी का खुलासा किया है जो कि स्टैंडर्ड मॉडल से बड़ी होगी। चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट इसमें मिल सकता है। पुराने मॉडल में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई थी। नए प्रो वेरिएंट में कंपनी IP52 रेटिंग दे सकती है जो फोन को वाटर रसिस्टेंस प्रदान कर सकती है। 

कनेक्टिविटी के विकल्पों में यह फोन Dual LTE सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी भी मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm जैक की सुविधा भी होगा। बेसिक Snake गेम इसमें दिया जा सकता है। इसके साथ ही मीडिया प्लेयर का सपोर्ट भी बताया गया है। HMD 102 4G की कीमत भारत में 2,199 रुपये है। फोन को कंपनी ने गहरे नीले, लाल और बैंगनी रंगों में लॉन्च किया था। प्रो वेरिएंट में भी यही कलर शेड्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से फोन अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, साथ ही स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि नहीं की गई है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.00 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

हां

बैटरी क्षमता

1000 एमएएच

ओएस

सीरीज 30+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.