मोबाइल फोन के लिए इंडियन ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने पर विचार कर रही है सरकार

राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को ससंद में कहा कि सरकार मोबाइल फोन के लिए भारत में विकसित एक खास OS पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कहा कि सरकार द्वारा इसके लिए अभी तक कोई धन आवंटित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 21:25 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में Android और iOS का है मार्केट में दबदबा
  • भारत सरकार खोज रही है कोई मेड इन इंडिया समाधान
  • MeitY और भारत सरकार की दिलचस्‍पी एक नया हैंडसेट ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने में

वर्तमान में मार्केट में Android और iOS का दबदबा है

सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सेक्टर में डिज़ाइन और इनोवेशन इकोसिस्टम तंत्र को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत एक ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने पर विचार कर रही है। इसकी जानकारी संसद में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर अपने बयान के जरिए दी। ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) मोबाइल फोन या कंप्यूटर सिस्टम में मौजूद होते हैं, जैसे मोबाइल फोन पर Google Android, Apple iOS और कंप्युटर के लिए Microsoft Windows या Linux ऑपरेटिंग सिस्टम।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को ससंद में कहा कि सरकार मोबाइल फोन के लिए भारत में विकसित एक खास OS पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कहा कि सरकार द्वारा इसके लिए अभी तक कोई धन आवंटित नहीं किया गया है।
Advertisement

चंद्रशेखर ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में एक वाइब्रेंट डिज़ाइन और इनोवेशन इकोसिस्टम बनाने के सरकार के प्रयासों के तहत सरकार ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास पर विचार कर रही है।"

रिपोर्ट आगे कहती है कि कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या ओएस केवल भारत में उपलब्ध होगा, चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में ऐसी कोई नीति नहीं है, जो भारत के बाहर भारतीय सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट के निर्यात और उपयोग को प्रतिबंधित करती हो।
Advertisement

सरकार पिछले कुछ समय से विदेशी कंपनियों के ऑपरेटिंग सिस्टम को बदलने के लिए मेड-इन-इंडिया समाधान पर विचार कर रही है। इससे पहले जनवरी में, चंद्रशेखर ने कहा था कि सरकार एक ऐसी पॉलिसी लाने की योजना बना रही है, जो Google के Android और Apple के iOS के ऑप्‍शन के रूप में एक स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने के लिए इंडस्‍ट्री को इकोसिस्‍टम मुहैया कराएगी। चंद्रशेखर का मानना है कि स्‍मार्टफोन में दो ऑपरेटिंग सिस्टम- Android और iOS का कब्‍जा है, जो हार्डवेयर इकोसिस्‍टम को भी चला रहे हैं।
Advertisement

उन्होंने बताया कि MeitY और भारत सरकार की दिलचस्‍पी एक नया हैंडसेट ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की है और इसे लेकर लोगों से बात की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार एक स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के डेवलपमेंट के लिए स्टार्ट-अप और अकैडमिक इकोसिस्‍टम के भीतर क्षमताओं की तलाश कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indian OS, indian goverment, Mobile Phone OS, Android, IOS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.