Android यूजर्स को Google की चेतावनी! हैक हो सकता है आपका डिवाइस, बचने के लिए उठाएं यह कदम

बुलेटिन में पांच गंभीर खामियों के बारे में बताया गया है, जो Android 12 से 15 वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Google ने जनवरी के Android सिक्योरिटी बुलेटिन में एक अलर्ट जारी किया
  • Android 12 से Android 15 तक वर्जन पर चलने वाले डिवाइस खतरे में
  • कुछ खामियों के चलते हैकर्स के शिकंजे में आ सकते हैं डिवाइस

Photo Credit: Pexels

Google ने लाखों Android यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। चेतावनी Android 12 से Android 15 वर्जन तक के वर्जन चलाने वाले डिवाइस के लिए जारी की गई है। गूगल का कहना है कि सिस्टम में कुछ ऐसे लूप होल शामिल हैं, जो हैक्रर्स को डिवाइस का एक्सेस लेने में मदद कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे बचने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस को जल्द से जल्द लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की जरूरत है।

Google ने अपने जनवरी के Android सिक्योरिटी बुलेटिन में यूजर्स को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि Android 12 से Android 15 तक वर्जन पर चलने वाले डिवाइस हैकर्स के शिकंजे में आ सकते हैं। कुछ खामियों का पता लगाया गया है, जो गंभीर हैं, क्योंकि ये साइबर क्रिमिनल्स को परमीशन के बिना भी डिवाइस में गलत कोड निष्पादित करने की अनुमति दे सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो हैकर्स को यूजर्स के डिवाइस का पूरा एक्सेस मिल सकता है, या कम से कम उनकी निजी जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं।

बुलेटिन में पांच गंभीर खामियों के बारे में बताया गया है, जो Android 12 से 15 वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं। जनवरी अपडेट में पहचानी गई कमजोरियों को निम्नलिखित कोड दिए गए हैं: CVE-2024-43096, CVE-2024-43770, CVE-2024-43771, CVE-2024-49747 और CVE-2024-49748। 

इससे बचने के लिए गूगल अक्सर अपने डिवाइस को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की सलाह देता है। आपके पास चाहे किसी भी ब्रांड का Android डिवाइस हो, आपको उसे अपने OEM द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करना चाहिए। यदि आपके पास अभी तक जनवरी के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट नहीं आया है, तो आपको अगले कुछ हफ्ते अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.