Google के इस फीचर से स्मार्टफोन बन जाएगा कंप्यूटर! जानें कैसा दिखेगा नया Desktop Mode

इस फीचर का एक और दिलचस्प पहलू है, मल्टी-डिस्प्ले कंट्रोल। यूजर्स इससे फोन और एक्सटर्नल डिस्प्ले के बीच कर्सर मूव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • नया Desktop Mode फीचर देखा गया है जो Android 16 बीटा में टेस्ट हो रहा है
  • मिलेगा फ्लोटिंग विंडो, टास्कबार और मल्टी-डिस्प्ले सपोर्ट इंटरफेस
  • यह फीचर Samsung DeX की तरह फोन को एक मिनी कंप्यूटर में बदल सकता है

Photo Credit: Unsplash / Mitesh

Google, Android 16 के जरिए एक नया Desktop Mode लाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी झलक Pixel 8 Pro पर टेस्टिंग के दौरान देखने को मिली है। इस नए मोड को Samsung DeX का अल्टरनेटिव माना जा रहा है, जो यूजर को अपने स्मार्टफोन को मॉनिटर से कनेक्ट करके लैपटॉप या PC जैसी फील देगा। Android Authority ने 2 मई को अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस मोड का डेमो पेश किया, जिसमें फ्लोटिंग विंडोज़, टास्कबार और मल्टी-डिस्प्ले फीचर्स शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब फोन को USB-C से किसी मॉनिटर से जोड़ा गया, तो फोन पर डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस एक्टिव हो गया। टास्कबार में पिन ऐप्स, रीसेंट ऐप्स, ऐप ड्रॉअर और बेसिक नेविगेशन बटन मौजूद थे। यूजर एक साथ कई ऐप्स को फ्री-फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं और इन्हें ड्रैग-ड्रॉप करके रीसाइज भी किया जा सकता है।

इस फीचर का एक और दिलचस्प पहलू है, मल्टी-डिस्प्ले कंट्रोल। यूजर्स इससे फोन और एक्सटर्नल डिस्प्ले के बीच कर्सर मूव कर सकते हैं। साथ ही, Android 16 में एक नया एक्सटर्नल डिस्प्ले मैनेजमेंट UI भी देखने को मिला है, जहां डिस्प्ले की पोजिशन को कस्टमाइज किया जा सकता है,जैसे मिरर करना हो या एक्सटेंड मोड में यूज करना हो।

इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Google इस फीचर को अभी Android 16 बीटा में टेस्ट कर रहा है। स्टेबल वर्जन में यह आएगा या नहीं, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे पूरी तरह से Android 17 में रोलआउट किया जा सकता है।
Advertisement

Google का यह कदम उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो अपने फोन से ज्यादा प्रोडक्टिविटी चाहते हैं, बिना लैपटॉप या टैबलेट का सहारा लिए। अब देखना यह है कि यह फीचर कब और किन डिवाइसेज में रोलआउट होता है, लेकिन इतना तय है कि Android 16 का Desktop Mode Samsung के DeX को टक्कर दे सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Desktop Mode, Samsung, Samsung DeX
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.