गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को एक मिनट से भी कम समय में किया गया हैक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2016 11:51 IST
ख़ास बातें
  • हैकर पिक्सल एक्सल का रिमोट एक्सेस पाने में कामयाब रहे
  • एक मिनट से भी कम में गूगल पिक्सल को हैक कर लिया गया
  • हैकर यूज़र का पूरा डेटा हैक कर दिखाने में कामयाब रहे
पॉनफेस्ट हैकिंग प्रतियोगिता में Qihoo 360 के एक ग्रुप ने गूगल पिक्सल स्मार्टफोन को एक मिनट से भी कम में हैक कर दिया। इस टास्क को इस ग्रुप ने बिना किसी देरी  के पूरा कर दिया और 1,20,000 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) जीत लिए।

द व्हाइट हैट हैकर ने पिक्सल स्मार्टफोन के लिए खामियों (वल्नरबिलिटी) का इस्तेमाल किया। सुरक्षा से जुड़ी खामियों को गूगल डिवाइस पर अनवारंटेड कोड को इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। और इसके बाद गूगल प्ले व क्रोम ब्राउज़र (मोबाइल वर्ज़न) के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। क्रोम खोलते समय होमपेज की जगह स्क्रीन पर "Pwned by 360 Alpha Team" मैसेज लिखा हुआ दिखा।

पिक्सल फोन का रिमोट एक्सेस के बाद, हैकर ने पूरा डेटा दिखा दिया। इनमें फोन में मौज़ूद कॉन्टेक्ट, मैसेज, ईमेल, तस्वीरें, वीडियो और कार्ड से जुड़ी जानकारी शामिल थी।

रिमोट एक्सेस के अलावा Qihoo 360 की टीम ने कुछ सेकेंड में ही कुछ कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर एडोब फ्लैश को भी हैक कर दिया। द रजिस्टर के मु्ताबिक, फ्लैश को चार सेकेंड में हैक करने के बाद टीम ने 1,20,000 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) और जीत लिए। कंपनी ने विॆडोज़ 10 में माइक्रोसॉफ्ट एज की कमजोरियों को भी दिखाया। कुल मिलाकर इस टीम ने 5,20,000 डॉलर  (करीब 351 लाख रुपये) इनामी राशि के तौर पर जीते।

इस इवेंट में की दूसरी टीम ने भी फोन व कंप्यूटर में डेटा ब्राउज़ करने, फोन कॉन्टेक्ट और कार्ड से जुड़ी दूसरी जानकारियां हैक कर डालीं। चीनी हैकर पांगू टीम ने मैकओएस सिएरा में चल रहे सफारी ब्राउज़र को 20 सेकेंड में हैक कर दिया। इस टास्क से टीम 80,000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) जीतने में कामयाब रही।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel, Google Pixel Hack, PwnFest, Qihoo 360

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
  2. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  3. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  5. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  6. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  7. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  8. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  9. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.