Google Pixel 9a Sale: गूगल के Pixel 9a की भारत में सेल अप्रैल की इस तारीख से होगी शुरू, 8GB रैम, 48MP कैमरा से है लैस

इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 16:02 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा।
  • भारत में फोन की सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी।

Google ने Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये है।

Google ने अपनी Pixel A सीरीज में हाल ही में Pixel 9a फोन को लॉन्च किया था। फोन की सेल डेट अब विभिन्न मार्केट्स के लिए कंफर्म कर दी गई है। इसी के साथ भारत में यह खरीद के लिए कब उपलब्ध होगा, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह Tensor G4 चिप से लैस है। फोन में pOLED डिस्प्ले दिया गया है। 
 

Google Pixel 9a Sale, Price in India

Google Pixel 9a भारत समेत कई मार्केट्स में अप्रैल से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। US, कनाडा, UK में यह 10 अप्रैल से सेल पर जाएगा। 14 अप्रैल से यह जर्मनी, स्पेन, इटली, फ्रांस, डेनमार्क, फिनलैंड, आयरलैडं जैसे मार्केट्स में खरीदा जा सकेगा। भारत में फोन की सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी। 

Google ने Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। 
 

Google Pixel 9a specifications

Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google ने Pixel 9a को अपनी चौथी पीढ़ी के Tensor G4 चिप से लैस किया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज एक्सपेंड नहीं हो सकती है।
Advertisement

फोन और वीडियो के लिए, Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.