Google Pixel 9a की यूएस और कनाडा की कीमत का हुआ खुलासा, मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी!

Google कथित तौर पर अपने आगामी बजट फोन Pixel 9a पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Google Pixel 9a फोन Google के Tensor G4 चिप से लैस होगा।
  • Google Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर अपने आगामी बजट फोन Pixel 9a पर काम कर रहा है, जिसको लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहें आ रही हैं। अब तक इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित लॉन्च तिथि तक काफी कुछ पता चल चुका है। अब एक नई लीक से कीमत का पता चला है। आइए इस आगामी गूगल पिक्सल फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Pixel 9a Price


नई लीक के अनुसार, Pixel 9a के 128GB वेरिएंट की कीमत $499 (लगभग 43,194 रुपये) से शुरू होगी जो कि बीते साल के मॉडल के समान है। वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत $599 (लगभग 51,850 रुपये) होगी जो कि बीते साल आए Pixel 8a की तुलना में $40 (लगभग 3,462 रुपये) अधिक है। 
Advertisement

लीक से कनाडा की कीमत का भी पता चलता है, जिसमें 128GB मॉडल की कीमत CAD 679 और 256GB मॉडल की कीमत CAD 809 है। अगर कीमत समान रहती हैं तो ऐसा लगता है कि Google अपने A सीरीज फोन को प्रीमियम एरिया में बेहतर कर रहा है। अब देखना यह है कि Pixel 9a की कीमत में बढ़ोतरी के साथ उचित अपग्रेड देखने को मिलते हैं या नहीं।


Google Pixel 9a Specifications


Google Pixel 9a में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,800 निट्स एचडीआर ब्राइटनेस होगी। डिजाइन क्लीन लाइन और पुराने पिक्सल स्टाइल के साथ Google के एस्थेटिक पर बेस्ड होगा। आगामी फोन Google के Tensor G4 चिप से लैस होगा। इसमें 8GB LPDDR5X रैम दी जाएगी।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Google की कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के साथ कंबाइंड 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सोनी IMX712 कैमरा दिया जाएगा। Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है, जो अब तक किसी भी Pixel स्मार्टफोन में सबसे बड़ी है। यह फोन 23W तक चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.