Google Pixel 9 Pro XL का वीडियो हुआ लीक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका क्वाड एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2024 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro XL में Tensor G4 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Google Pixel 9 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google 13 अगस्त को Pixel 9 लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। लाइनअप में Google Pixel 9, Google Pixel 9 Pro, Google Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल होंगे। इसमें एक डिवाइस Pixel 9 Pro XL का वीडियो पहले ही यूट्यूब पर नजर आ चुका है। आइए Google Pixel 9 Pro XL के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड अथॉरिटी के अनुसार, वीडियो से Pixel 9 Pro XL के डिजाइन की झलक मिलती है। हालांकि, यह एक नॉन-फंक्शनल प्रोटोटाइप लग रहा है। इसे रियर पर "G" लोगो के नीचे उभरा हुआ जियोमैट्रिक डिजाइन दिखता है। इसके अलावा यूट्यूब पर स्मार्टफोन ऑन होते हुए नहीं दिखाया गया है, आगे पता चलता है कि यह एंड्रॉइड में बूट भी नहीं हो सकता है। हालांकि, वीडियो स्मार्टफोन के फिजिकल डिजाइन का एक अच्छा विजुअल मिलता है। वीडियो के बाकी हिस्से में आमतौर पर पहले से मालूम अफवाहों पर चर्चा की गई है। जैसे कि Pixel 9 Pro XL को पहले ही देखा जा चुका है और इसकी तुलना Pixel 8 Pro और Galaxy S24 Ultra जैसे मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल से की जा चुकी है।
 

Google Pixel 9 Pro XL Specifications


Google Pixel 9 Pro XL में Google का नेक्स्ट जनरेशन Tensor G4 चिपसेट होने की उम्मीद है। इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका क्वाड एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। लीक से पता चला है कि इसमें 16GB RAM और 128GB स्टोरेज बेस कॉन्फिगरेशन मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel सीरीज ने लगातार बेहतर इमेज प्रोसेसिंग कैपेसिटी प्रदान की है। अफवाह है कि Pixel 9 Pro XL इस तर्ज पर फीचर्स जारी रखेगा। इसमें एडवांस जूम कैपेसिटी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

हालांकि, इस लीक में Pixel 9 Pro XL के डिजाइन का पता चलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन जानकारी की Google द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। कीमत और उपलब्धता की जानकारी समेत Pixel 9 सीरीज की पूरी जानकारी के लिए 13 अगस्त के लॉन्च इवेंट तक इंतजार करना होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.