Google Pixel 9 Pro के रेंडर्स हुए लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Google Pixel 9 Pro में 6.5 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका मतलब है कि यह Pixel 8 Pro से छोटी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro में 6.5 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • Google Pixel 9 Pro में बेहतर स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।
  • Google Pixel 9 Pro के कॉर्नर सपाट हैं, दाईं ओर पावर बटन और एक वॉल्यूम है।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google ने अक्टूबर 2023 में Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च के तीन महीने ही बीते हैं और अपग्रेड वर्जन आने की अफवाहें आने लगी हैं। लीकर स्टीव हेमरस्टोफर (OnLeaks) के साथ MySmartPrice की एक नई रिपोर्ट में Pixel 9 Pro की जानकारी का खुलासा हुआ है। यहां Pixel 9 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 9 Pro डिजाइन और फीचर्स


रिपोर्ट में 4 CAD रेंडरर्स के साथ-साथ Google Pixel 9 Pro का 360-डिग्री वीडियो भी शेयर किया गया है। रिपोर्ट से पता चला है कि Google Pixel 9 Pro में 6.5 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका मतलब है कि यह Pixel 8 Pro से छोटी होगी, जिसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन में राउंड कॉर्नर हैं और बीच में एक पंच-होल है। ​​बेजेल्स की बात करें तो ये काफी स्लिम नजर आते हैं, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में बेहतर स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9 Pro के कॉर्नर सपाट हैं, दाईं ओर एक पावर बटन और एक वॉल्यूम रॉकर है। स्मार्टफोन के बाईं ओर सिर्फ एंटीना मार्किंग हैं। Pro के टॉप में कॉर्नर पर एक माइक्रोफोन और एक mmWave एंटीना कवर है, वहीं निचले हिस्से में एक सिम स्लॉट, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल दिया गया है।

Pixel 9 Pro के बैक पैनल में नया डिजाइन किया गया कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें वेरिएबल एपर्चर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा होगा। कैमरे पर फोन की मोटाई 12 मिमी होगी और इसका डाइमेंशन 162.7 मिमीx 76.6 मिमीx 8.5 मिमी है। रिपोर्ट में Pixel 9 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pixel 9 में एक Pixie AI असिस्टेंट होगा।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  2. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  3. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. RTO जाए बिना भी बन सकता है लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस! यहां जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  2. Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
  3. Honor Earbuds Clip on Pro हुए AI नॉइज रिडक्शन के साथ लॉन्च, 47 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  8. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  9. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.