Google Pixel 9 Pro Fold के साथ Pixel 9 Pro होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Google ने पुष्टि की है कि वह Pixel 9 Pro Fold को भारत में लाएगा। जबकि पिछला मॉडल Google Pixel Fold देश में लॉन्च नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Google ने पुष्टि की है कि वह Pixel 9 Pro Fold को भारत में लाएगा।
  • Google Pixel 9 Pro Fold में कवर डिस्प्ले में होल पंच कटआउट है।
  • Google Pixel 9 Pro Fold में एक प्राइमरी कैमरा रेकटेंगुलर बंप है।

Google Pixel 9 Pro Fold भारत में पहली बार आ रहा है।

Photo Credit: Google

Google 13 अगस्तर को अपना हार्डवेयर इवेंट आयोजित करने वाला है। टेक दिग्गज ने "मेड बाय गूगल" इवेंट से लगभग एक महीने पहले Pixel 9 Pro Fold के लिए एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे इसके अगामी फोल्डेबल एंड्रॉइड फोन के डिजाइन और नाम का खुलासा हुआ है। टीजर में फोल्डेबल के लिए ऑफ-व्हाइट कलर ऑप्शन का पता चला है। ऐसा लगता है कि इसमें ड्यूल-लेवल रियर कैमरा डिजाइन है। खासतौर पर Pixel 9 Pro Fold के भारत में आने की पुष्टि हो गई है। उम्मीद है कि Pixel 9 Pro Fold बीते साल के Pixel Fold के अपग्रेड के साथ आएगा।


Google Pixel 9 Pro Fold Design


Google Pixel 9 Pro का खुलासा करने के तुरंत बाद Google ने डिजाइन और नाम की पुष्टि करते हुए एक टीजर वीडियो में Pixel 9 Pro Fold दिखाया गया है। स्मार्टफोन को टैगलाइन "फोल्डेबल फोन बिल्ट फॉर द जेमिनी एरा" के साथ दिखाया गया है और वीडियो में एक एआई चैटबॉट देख सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि फोल्डेबल में एक प्राइमरी कैमरा रेकटेंगुलर बंप है और लेंस ड्यूल लेवल के डिजाइन में वर्टिकल स्थित है। टीजर वीडियो में Pixel 9 Pro Fold के एक्सटरनल डिस्प्ले और इसके हिंज मैकेनिज्म का पता चला है। कवर डिस्प्ले में होल पंच कटआउट है। इसे ऑफ-व्हाइट फिनिश में डिस्प्ले किया गया है जो Google के सिग्नेचर पोर्सिलेन शेड जैसा दिखता है। लॉन्च होने पर ज्यादा सटीक जानकारी सामने आएगी।


Advertisement
Google Pixel 9 Pro Fold भारत में होगा लॉन्च 


Google ने पुष्टि की है कि वह Pixel 9 Pro Fold को भारत में लाएगा। जबकि पिछला मॉडल Google Pixel Fold देश में लॉन्च नहीं हुआ था। ग्लोबल लॉन्च इवेंट के एक दिन बाद 14 अगस्त को देश में Pixel 9 Pro के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।
  X पर पोस्ट में Google India ने लिखा कि “आउट विद द ओल्ड, इन विद द फोल्ड, Google Pixel 9 Pro Fold भारत में पहली बार आ रहा है। पोस्ट में स्मार्टफोन का एक ब्लैक कलर ऑप्शन दिखाया गया है। गूगल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold अभी तक भारत में नहीं आया है। Pixel 9 Pro Fold 2 भारत में आने पर Galaxy Z Fold 6, OnePlus Open और Tecno Phantom V Fold को टक्कर देने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.