8000 रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Google Pixel 8a, यहां मिल रहा डिस्काउंट

Google Pixel 8a खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 8a में लेटेस्ट Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 8a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 8a में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

अगर 50,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Google Pixel 8a बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस वक्त बैंक ऑफर से भारी डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Google Pixel 8a पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 8a Price & Deals


Google Pixel 8a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 46,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 43,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन मई, 2024 में 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 8,000 रुपये बचत हो सकती है।


Google Pixel 8a Specifications


Google Pixel 8a में 6.1 इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। Pixel 8a में लेटेस्ट Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम शामिल है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक फीचर शामिल है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 152.1 मिमी, चौड़ाई 72.7 मिमी, मोटाई 8.9 mm और 188 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.