Google Pixel 8a का प्राइस लीक, 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!

Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2024 20:32 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • फोन में मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।

Google Pixel 8a इसके पहले आए Google Pixel 7a का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Google

Google Pixel 8a को कंपनी इसके अपकमिंग Google I/O 2024 इवेंट में लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब इसके प्राइसिंग डिटेल भी लीक हो गए हैं। लीक बताता है कि पिछले मॉडल Pixel 7a की तुलना में इस बार ग्राहकों को इस फोन के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस बार के मॉडल में कंपनी AI फीचर्स भी देने वाली है। आइए जानते हैं इसका प्राइस क्या बताया जा रहा है। 
 

Google Pixel 8a price (rumoured)

Google Pixel 8a की प्राइसिंग लीक हो गई है। PassionateGeekz की रिपोर्ट के अनुसार, कनाड़ा में एक रिटेलर लिस्टिंग कहती है कि फोन की कीमत CAD 708.99 (लगभग Rs. 42,830) होगी जिसमें इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CAD 792.99 (लगभग Rs. 47,900) बताई गई है। यहां पर रिटेलर का नाम नहीं बताया गया है। 

Pixel 8a इसके पुराने मॉडल से महंगा होगा जो कि भारत में 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगा हो सकता है। Pixel 7a को कंपनी ने मई 2023 में लॉन्च किया था। इसके सिंगल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये थी। 
 

Google Pixel 8a specifications (rumoured)

Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 5G और 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। फोन के डाइमेंशन 153.44 x 72.74 x 8.94mm बताए गए हैं। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.