Google Pixel 7 आखिर क्यों हुआ जापान में बैन?

Google को इंटरनेशनल मार्केट में एक बहुत बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2025 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Google को इंटरनेशनल मार्केट में एक बहुत बड़ा झटका लगा है।
  • जापान में Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है।
  • Google जापान में 5.81% की मार्केट हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Google Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google को इंटरनेशनल मार्केट में एक बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जापान में अब Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। दरअसल जापान की कोर्ट ने पेटेंट उल्लंघन के मामले में फैसला सुनाते हुए प्रतिबंध लगाया है। इसमें Google पर बिना अनुमति के पेटेंट LTE टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया गया। जापान Google के लिए एक बड़ा मार्केट है। डाटा के अनुसार, Google वर्तमान में 5.81% की मार्केट हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि Samsung और Xiaomi से आगे है, लेकिन Apple iPhone की 62.46% हिस्सेदारी से बहुत पीछे है। अब साउथ कोरियन मोबाइल फोन कंपनी Pantech के साथ पेटेंट विवाद के चलते Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री रुक गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि Google ने Pixel स्मार्टफोन में LTE मॉडेम से संबंधित एक स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट का उल्लंघन किया है। ऐसे पेटेंट प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी हैं। Pantech के अनुसार, Google Pixel स्मार्टफोन और सेल टावर के बीच कम्युनिकेशन को मैनेज करने के लिए पेटेंट में बताए सटीक मैथड का उपयोग कर रहा है, जबकि पेटेंट का लाइसेंस नहीं लिया गया है।

कोर्ट ने कहा कि स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट (SEP) के लिए शुरुआत प्रतिबंध सिर्फ तभी हो सकता है कि जब पक्ष ने संबंधित पेटेंट के लिए लाइसेंस लेने का प्रयास नहीं किया हो। Google ने बातचीत में देरी की और कॉन्फिडेंट क्लॉज जैसी शर्तों पर जोर दिया, जिसके बारे में पैनटेक ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर जरूरी था। गूगल ने कोर्ट की कार्यवाही के दौरान उचित रॉयल्टी रेट का प्रस्ताव देने से भी इनकार कर दिया, जिसमें दावा किया कि इसकी गणना करना बहुत मुश्किल होगा।

Google ने जब जापान में पिक्सल स्मार्टफोन की सेल को लेकर कोर्ट में डाटा प्रदान करने से इनकार किया तो कोर्ट ने Pixel 7 सीरीज की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। पैनटेक ने पहले ही Pixel 8 और Pixel 9 के साथ-साथ Pixel Pro मॉडल की बिक्री रोकने के लिए केस किया हुआ है। अगर Google पैनटेक के साथ समझौता नहीं करता है तो कंपनी को संभावित तौर पर जापान के मार्केट से हटना पड़ सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 7, Google Pixel 7 Pro, Japan, Pantech, LTE Patent, Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.