Google Pixel 7 Pro, Pixel 7a फ्लिपकार्ट पर 26 हजार रुपये सस्ते में, प्रीमियम फोन भारी छूट में पाने का तगड़ा मौका

Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 7 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Big Billion Days में Google Pixel 7 Pro और Pixel 7a पर छूट मिल रही है।

Google Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Google Pixel 7 Pro और Pixel 7a स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale में भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे। Pixel 7 Pro में Google का सेकेंड जनरेशन Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 7 Pro और Pixel 7a पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Big Billion Days सेल प्लस मेंबर्स के लिए जल्द शुरू होने वाली है और Pixel 7 Pro की कीमत भारत में 60 हजार रुपये के नीचे आ गई है। यह फोन भारत में 84,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस प्रकार यह फोन 26 हजार रुपये तक सस्ता मिलेगा। वहीं Pixel 7a भी डिस्काउंट पर मिल रहा है। 

फ्लिपकार्ट पर आगामी बिग बिलियन सेल के लिए माइक्रोसाइट में Pixel 7 Pro की भारत में कीमत 58,999 रुपये तक कम हुई है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि स्मार्टफोन की वर्तमान कीमत 63,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर लगाने के बाद कीमत कम हो सकती है। वहीं एक्सचेंज ऑफर को इस्तेमाल करने पर फोन की कीमत 32,000 रुपये तक कम हो सकती है।

इसी प्रकार Pixel 7a को भारत में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो कि आगामी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज पर 31,499 रुपये में मिलेगा। हालांकि, वर्तमान में यह फोन अपनी वास्तविक कीमत पर लिस्टेड है जो कि बैंक ऑफर के बाद सस्ते में उयपलब्ध होगा। वहीं एक्सचेंज ऑफर की बदौलत फोन पर 30,600 रुपये तक छूट ली जा सकती है।


Google Pixel 7 Pro के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Google Pixel 7 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच की LTPO OLED क्वाड एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 30x सुपर रेजॉलूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी इसमें दिया गया है। फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर चलता है और Tensor G2 चिपसेट से पावर्ड है।


Advertisement
Google Pixel 7a के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के नीचे फिट किया गया है। Google Pixel 7a में लेटेस्ट Tensor G2 SoC दिया है। इसमें 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Google Pixel 7a में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Google Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है। इसमें GPS, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल हैं। Google Pixel 7a Android 13 पर काम करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  2. Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें
  3. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें
  2. OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है धांसू 200MP कैमरा
  3. Chandra Grahan 2026: होली पर चांद भी हो जाएगा लाल! 3 मार्च को बन रहा दुर्लभ संयोग
  4. WhatsApp नहीं होगा बिना SIM के इस्तेमाल, सरकार के नए नियम पर काम हो गया शुरू, जानें क्या बदल जाएगा?
  5. iQOO 15R vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
  7. OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील
  8. Samsung Galaxy S26 सीरीज आज हो रही लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट, जानें कैसे होंगे फ्लैगशिप फोन
  9. Bitcoin पर ट्रंप के टैरिफ की मार, 63,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  10. iQOO Z11x में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.