Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि Google Pixel 4a स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल दिया जाएगा और कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Soli radar सेंसर चिप के बिना आएगा Google Pixel 4a
  • Google Pixel 4a की शुरुआती कीमत लगभग 22,600 रुपये हो सकती
  • पिक्सल 4ए में मिल सकता है सिंगल रियर कैमरा

Google Pixel 4a में मिलेगा मैट ब्लैक फिनिश

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Google Canada Store वेबसाइट पर Pixel 4a का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन Verge की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्सल 4ए के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा वर्गाकार आकार के मॉड्यूल में मौजूद था, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी शामिल था। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी देखा गया। लीक रेंडर में Pixel 4A स्मार्टफोन मैट ब्लैक फिनिश के साथ स्थित था।  

फोन के डिस्प्ले स्क्रीन पर 4 लिखा हुआ था, जो कि रेंडर की प्रमाणिकता पर और वज़न डालता है। इसके अलावा डिस्प्ले में 12 मई की तारीख भी देखी जा सकती है। बता दें, पहले यह स्मार्टफोन मई में ही लॉन्च किया जाने वाला था।

गूगल यदि Pixel 5 की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाने की योजना नहीं बना रही है, तो पिक्सल 4ए सीरीज़ को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। गूगल आमतौर पर नए फिक्सल फ्लैगशिप डिवाइस को अपने अक्टूबर में होने वाले हार्डवेयर इवेंट के दौरान लॉन्च करता है, लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रोडक्शन और सप्लाई में कमी आई है, जिस वजह से लॉन्चिंग में देरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में पिक्सल 4ए स्मार्टफोन US FCC की लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, जिससे इशारा मिला था कि यह फोन Soli radar सेंसर चिप के बिना आएगा। इस फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी हासिल हो चुकी है, जिसके मुताबिक इसके 64 जीबी मॉडल की कीमत $299 (लगभग 22,600 रुपये) होगी। वहीं 128 जीबी मॉडल की कीमत $349 (लगभग 26,400 रुपये) हो सकती है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • Bad
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.