Pixel 4a यूजर्स के लिए बुरी खबर! वापस बुलाए जा रहे हैं हैंडसेट, ये है वजह

ACCC का नोटिस कहता है कि यदि किसी यूजर ने यह अपडेट इंस्टॉल किया है, तो उसे Google की सपोर्ट टीम से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 19:47 IST
ख़ास बातें
  • Google ने ऑस्ट्रेलिया में अपने Pixel 4a हैंडसेट को रिकॉल किया है
  • इसी साल जनवरी में Google ने Pixel 4a के लिए एक खास अपडेट जारी किया था
  • इसके बाद यूजर्स ने बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड को लेकर शिकायतें की थी
Google के Pixel 4a स्मार्टफोन को उसकी बेहतरीन परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली प्राइसिंग के लिए जाना जाता था। इसी साल जनवरी में Google ने "Pixel 4a Battery Performance Program" के तहत एक नया अपडेट जारी किया, जिससे कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बैटरी की क्षमता में भारी गिरावट की शिकायतें शुरू कर दी। इसके बाद इस अपडेट को हटा दिया गया। अब, इस स्मार्टफोन मॉडल को ऑस्ट्रेलिया में रिकॉल किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह बैटरी के ज्यादा गर्म होने का खतरा बताई जा रही है। गूगल ने एक बार फिर नया अपडेट जारी किया है, जिसे इस समस्या का अस्थाई फिक्स बताया जा रहा है।

Google ने ऑस्ट्रेलिया में अपने Pixel 4a हैंडसेट को रिकॉल किया है। ऑस्ट्रेलियाई कंपिटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (ACCC) ने Pixel 4a रिकॉल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया, जिसमें यह भी बताया गया था कि गूगल ने हाल ही में अपडेट जारी किया था, वो इम्पैक्टेड डिवाइसेज में बैटरी की ओवरहीटिंग के खतरे को कम करता है। हालांकि, इस अपडेट को रिलीज करते समय गूगल ने ओवरहीटिंग या किसी समस्या का जिक्र नहीं किया था।

इस अपडेट के बाद यूजर्स को पता चला कि उनका फोन कुछ ही मिनटों में डिसचार्ज हो रहा है। Google ने इस अपडेट के बाद पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन को अपनी वेबसाइट से हटा भी दिया, जो कंपनी के लिए एक असामान्य कदम था। यूजर्स के मुताबिक, फर्मवेयर ने बैटरी लाइफ को काफी हद तक कम कर दिया, जिससे फोन को इस्तेमाल करना लगभग मुश्किल हो गया था। कई मामलों में फोन कथित तौर पर चार्जिंग से हटाने के बाद कुछ ही मिनट चल रहा था।

भले ही उस समय गूगल ने अपने अपडेट कीनोट्स में इस बात का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया था कि अपडेट को ओवरहीटिंग या बैटरी से जुड़े खबरों के चलते रिलीज किया गया है और यह भी कि इससे Pixel 4a की बैटरी लाइफ व चार्जिंग आउटपुट को सीमित किया जा रहा है, लेकिन ACCC के रिकॉल नोटिस से दोनों घटनाओं के बीच संबंध दिखाई देता है।

ACCC का नोटिस कहता है कि यदि किसी यूजर ने यह अपडेट इंस्टॉल किया है, तो उसे Google की सपोर्ट टीम से संपर्क करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में प्रभावित यूजर्स Google से मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। Google ने यह स्पष्ट किया है कि सभी Pixel 4a डिवाइसेज प्रभावित नहीं हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 4a, Google Pixel 4a Update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  5. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  6. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  7. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  8. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  9. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  10. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.