Flipkart Big Saving Days Sale का हुआ आगाज़, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

स्मार्टफोन पर सेल में शानदार ऑफर व छूट मिल रही है, उन स्मार्टफोन में Vivo Z1x, Samsung Galaxy S10 Lite, iPhone 11 series, Google Pixel 3a, आदि जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 3a पर मिलेगा 1,000 रुपये का डिस्काउंट
  • सेल में हुई है Mi Mix 2 पर 5,000 रुपये की कटौती
  • फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ में HDFC कार्ड पर भी मिल रहे हैं कई ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days सेल का आखिरी दिन 27 जून

Flipkart Big Saving Days सेल की शुरुआत हो चुकी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट की इस 5 दिन की सेल में आपको कई लेटेस्ट स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट मिलेगी। इस सेल में प्राइस कट और कई शानदार ऑफर्स शामिल हैं। जिन स्मार्टफोन पर सेल में शानदार ऑफर व छूट मिल रही है, उन स्मार्टफोन में Vivo Z1x, Samsung Galaxy S10 Lite, iPhone 11 series, Google Pixel 3a, आदि जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट सेल के लिए HDFC Bank के साथ साझेदारी की है, जिसमें एचडीएफसी बैंक कार्ड के द्वारा ट्रांजेक्शन करने पर आपको इंस्टेंट 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है, यहां तक की ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल की शुरुआत 23 जून से हुई है, जो 27 जून तक चलेगी।
 

Flipkart Big Saving Days sale: Offers on mobile phones - price cuts

Google Pixel 3a सीरीज़ की कीमत 29,999 रुपये से शुरू है, जिसमें 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। Vivo Z1x स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है, जिसकी असल कीमत 16,990 रुपये है। अन्य वीवो फोन में 29,990 रुपये का Vivo Nex स्मार्टफोन महज 23,990 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

Xiaomi Mi Mix 2 स्मार्टफोन आपको महज 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें आपको पूरा 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Oppo A9 (2020) के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है, जिसकी कीमत बिना डिस्काउंट के 15,990 रुपये है। Motorola Razr (2019) पर आपको 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,209 रुपये प्रति माह पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिल रहा है। Redmi K20 सीरीज़ 1,500 एचडीएफसी बैंक डिस्काउंट के साथ लिस्ट है, जो कि आपको 20,499 में उपलब्ध होगा।
 

Flipkart Big Saving Days sale: Apple offers

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone XS का 64 जीबी मॉडल 58,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 62,999 रुपये है। यहां तक कि iPhone 7 Plus का 32 जीबी वेरिएंट आपको 34,999 रुपये में मिल रहा है, जिसकी असल कीमत 36,999 रुपये है।
Advertisement

iPhone 7 का 32 जीबी वेरिएंट आपको 28,499 रुपये में मिलेगा, जिसकी असल कीमत 29,499 रुपये है। अंत में iPhone 11 सीरीज़ 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट है, जिसका लाभ आपको एचडीएफसी बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा।
 

Flipkart Big Saving Days sale: Samsung offers

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung Galaxy S10 Lite एचडीएफसी बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीदने पर आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये ना होकर अब 38,999 रुपये है। ठीक इसी तरह Samsung Galaxy S20 सीरीज़ स्मार्टफोन एचडीएफसी बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के द्वारा खरीदने पर आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 66,499 है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.