Google Pixel 11a फोन के लॉन्च से पहले कोडनेम समेत डिटेल्स हुए लीक!

फोन को Formosan कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 11a पर कंपनी कथित तौर पर काम करना शुरू कर चुकी है।
  • Google Pixel 11a भी बीयर थीम कोडनेम के साथ आएगा।
  • फोन को Formosan कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है।

कथित Pixel 9a फोन के रिलीज का फैंस को अभी इंतजार है।

स्मार्टफोन कंपनियां कई बार अजब ट्रेंड फॉलो करती नजर आती हैं। पुरानी सीरीज के मॉडल्स को छोड़कर एक कदम आगे छलांग लगाती दिखती हैं। ऐसा ही कुछ Google भी कर रही है। कथित तौर पर कंपनी Google Pixel 11a पर काम कर रही है जबकि Pixel 9a और Pixel 10a को अभी मार्केट में आना बाकी है जिसके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। Google Pixel 11a का कोडनेम भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं इस बजट पिक्सल फोन के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Google Pixel 11a पर कंपनी कथित तौर पर काम करना शुरू कर चुकी है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो Google Pixel 11a भी बीयर थीम कोडनेम के साथ आएगा। फोन को Formosan कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है। यहां से कयास लगाया गया है कि Pixel 11 का कोडनेम Cubs, Pixel 11 Pro का कोडनेम Grizzly, और Pixel 11 Pro XL का कोडनेम Kodiak होगा। जाहिर तौर पर Pixel 11a का लॉन्च Pixel 11 सीरीज के बाद होगा जो कि 2027 में लॉन्च हो सकती है। 
Advertisement

Pixel 11a का Formosan कोडनेम यहां Formosan Black Bear के संदर्भ में लिया गया है। यह ताइवान के भालू का नाम कहा जाता है। बहरहाल, Pixel 11a के बारे में अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी बाहर आना तर्क संगत नहीं हो सकता है क्योंकि सीरीज और फोन का लॉन्च अभी काफी दूर है।

वहीं, Google Pixel 9a की रिलीज का फैंस को काफी समय से इंतजार है। फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9a में 6.2 इंच का FHD+ OLED HDR डिस्‍प्‍ले आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। 
Advertisement

फोन में गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्‍योरिटी चिप लगा होगा। 8 जीबी रैम वाले इस फोन में 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलेगा। Pixel 9a एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। Pixel 9a में डुअल सिम की सुविधा होगी, जिसमें एक स्‍लॉट ईसिम का होगा। यह फोन 48MP के दो रियर कैमरों से लैस होगा। साथ में 13 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा 13 एमपी का होगा, जोकि Sony IMX712 सेंसर होगा और 4K रेकॉर्डिंग कर पाएगा।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.