Google Pixel 11 Pro XL, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra दिवाली सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।
Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra
Photo Credit: Google/Vivo/Samsung
दिवाली के मौके पर हर जगह सेल चल रही है और ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो काफी अच्छा मौका है। आज हम भारतीय बाजार में उपलब्ध Google Pixel 11 Pro XL, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात कर रहे हैं। यहां जानते हैं कि इन तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कहां से सबसे सस्ता खरीदा जा सकता है और आपके लिए बेस्ट डील क्या रहेगी।
Google Pixel 11 Pro XL
Google Pixel 11 Pro XL (12GB+256GB) रिटेल साइट विजय सेल्स पर ₹1,24,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर फ्लैट ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,14,999 हो जाएगी। Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra (16GB+512GB) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,59,999 में मिल रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹23,200 तक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,36,799 हो जाएगी। X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। इस फोन के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G (12GB+256GB) ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,24,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर फ्लैट ₹6,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,18,499 हो जाएगी। Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। इसके रियर में f/1.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी