Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2026 15:55 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ चमचमाती स्क्रीन आती है।
  • फोन Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है।
  • रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले मिलता है

अगर आप Google के पिक्सल स्मार्टफोन्स के फैन हैं तो आपके लिए इस वक्त सबसे बड़ी डील मिल सकती है। Flipkart अपने ग्राहकों के लिए Sasa Lele सेल लेकर आई है जो कि 9 मई से सभी मेंबर्स के लिे शुरू होने जा रही है। इस सेल में Google Pixel 10 फ्लैगशिप फोन पर भारी छूट मिल रही है। फोन को इस सेल में 20 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है जिसमें Pixel 10 को अबतक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार ऑफर के बारे में। 

Google Pixel 10 Flipkart Sale Offer

Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने के लिए Flipkart एक धांसू डील लेकर आ गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी अपकमिंग Sasa Lele Sale के ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। सेल में एक डील Google Pixel 10 भी है जो सबका ध्यान खींच रही है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन को 20 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

ग्राहक इस बात का ध्यान रखें कि अभी सेल शुरू नहीं हुई है। यह ऑफर प्राइस बैंक डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर्स समेत बताया गया है। ऑफर्स की विस्तृत जानकारी फ्लिपकार्ट की ओर से लिस्ट होना अभी बाकी है। SBI ग्राहकों के लिए खास मौका है। ग्राहक इस फोन को SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर कंपनी ने EMI ट्रांजैक्शन पर भी दिया है। 

Google Pixel 10 Specifications

Google Pixel 10 कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है। Google Pixel 10 में 6.3 इंच Actua OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश दिया गया है। फोन में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ चमचमाती स्क्रीन आती है। फोन Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4970mAh की बैटरी है जो कि 30W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 10W वायरलेस चार्जिंग भी प्रदान करता है। 

Advertisement

Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की मोटाई 8.6mm और वजन 204 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.