Google Pixel 10 लीक में हुआ डिजाइन से लेकर AI फीचर्स और कैमरा का खुलासा, जानें

Google कथित तौर पर Google Pixel 10 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel 10 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • Google Pixel 10 ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और दो स्पेशल एडिशन कलर्स में आएगा।

Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा होगा।

Photo Credit: X/@senkrov

Google कथित तौर पर Google Pixel 10 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई लीक से खुलासा हुआ है कि आगामी स्मार्टफोन कैसा होने वाला है। एक्स यूजर्स @MarksgonePublic ने कथित आगामी एड कैंपेन की फोटो साझा की थी, जिसमें Pixel 10 की झलक और मार्केटिंग स्ट्रैटजी स्टोरीबोर्ड कॉन्सप्ट का पता चला था। हालांकि, फोटो को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन आगामी फोन की झलक से पता चला है कि गूगल किस क्रिएटिविटी को लेकर काम कर रहा है और आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के बारे में पता चला है। आइए Google Pixel 10 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

X पर @MarksgonePublic ने लिखा कि "बस टहलने के लिए निकला था और Google Pixel 10 के एक फुल कमर्शियल शूट पर जाकर रुका। उनके पास एक मैक्रो प्रोब लेंस, एक पैनविजन रिग और 20+ क्रू मेंबर थे जो कि हाथ में पकड़े हुए फोन को शूट कर रहे थे। अगर Pixel का कैमरा इतना ही अच्छा है, तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया गया?"
Advertisement

Pixel 10 के लिए एक फुल कमर्शियल शूट से लीक हुई इस फोटो में एक टैगलाइन और फोटो शामिल थीं, जिससे पता चला कि आगामी फोन में कई नए AI फीचर्स होंगे। आगामी Google Pixel 10 की लीक हुई फोटो से पता चला है कि इसका डिजाइन काफी हद तक Pixel 9 सीरीज से मिलता-जुलता है। दोनों फोन की समानताओं में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर की पॉजिशन और तीसरा कैमरा लेंस शामिल है जो पहले Pixel 9 Pro में नजर आया था। इससे पता चलता है कि नए मॉडल में बेहतर फोटोग्राफी फीचर्स मिल सकते हैं।

Pixel 10 बाजार में अगस्त के करीब लॉन्च होने की उम्मीद है। आगामी फोन पहले से ही चर्चा में बना हुआ है। यह इसकी पहली बड़ी लीक लग रही है। हमेशा से ही Pixel फोन अक्सर प्री-रिलीज लीक पर बेस्ड रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब किसी कमर्शियल मार्केटिंग वीडियो शूट की लीक सामने आई है।


Advertisement
Google Pixel 10 कलर ऑप्शन


लीक हुए फुटेज में Pixel 10 स्लीक ब्लैक या ओब्सीडियन फिनिश में नजर आया था। आधिकारिक स्तर पर पेश होने पर आगामी फोन कम से कम 4 कलर ऑप्शन जैसे कि ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और दो स्पेशल एडिशन कलर्स में आने की की उम्मीद है जो कि यूजर्स को ज्यादा स्टाइल ऑप्शन प्रदान करेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.