नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी भारत में 13 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 17:18 IST
भले ही आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गूगल के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन से पहले लॉन्च किया गया हो, लेकिन भारत में इंटरनेट सर्च कंपनी के हैंडसेट को पहले पेश किए जाने की संभावना है। खबर है कि नए नेक्सस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 10-14 अक्टूबर के बीच शुरू हो सकती है। ज्ञात हो कि आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस भारत में 16 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएगा।

आईएएनएस के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि नए नेक्सस स्मार्टफोन हुवावे नेक्सस 6पी और एलजी नेक्सस 5एक्स को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

आपको बता दें कि ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही देर बाद गूगल स्टोर इंडिया ने इन डिवाइस की भारतीय कीमत का भी खुलासा कर दिया था। भारत में नेक्सस 5एक्स के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये होगी और 32 जीबी वेरिएंट की 35,990 रुपये। नेक्सस 6पी का 32 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 42,999 रुपये में।

आपको बता दें कि गूगल ने अमेरिका के सेन फ्रांसिसको शहर में 29 सितंबर को दो नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। यह कंपनी के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला दुनिया के पहले डिवाइस हैं।
Advertisement

हुवावे नेक्सस 6पी फुल-मेटल स्मार्टफोन है जो एल्यूमीनियम से बना है। इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इस हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। डिवाइस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। डिवाइस को पावर देगी 3450 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इस फ़ीचर के बूते मात्र 10 मिनट के चार्ज में बैटरी 7 घंटे तक चलेगी। हैंडसेट फॉर्स्ट व्हाइट, एल्यूमीनियम और ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में आएगा।
दूसरी तरफ, एलजी नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  6. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  7. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  8. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  9. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  10. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.