गूगल अलो ऐप में जल्द जोड़ा जाएगा हिंदी असिस्टेंट फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 17:07 IST
गूगल ने मंगलवार को अपने 'मेक फॉर इंडिया' इवेंट में यूट्यूब गो भारत में लॉन्च करने के साथ कई बड़े ऐलान किेए। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी ने अपने अलो और असिस्टेंट जैसे दूसरे प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी भी दी।

इस इवेंट में गूगल प्रोडक्ट कम्युनिकेशन के मुखिया अमित फुले ने खुलासा किया कि गूगल अलो को सबसे पहले भारत मे लॉन्च किया गया। याद दिला दें कि गूगल ने हाल ही में दुनिया भर के एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र के लिए मैसैजिंग ऐप अलो लॉन्च किया था। फुले ने आगे बताया कि गूगल इसी साल हिंदी असिस्टेंट भी जारी करेगा। अभी अलो में 'स्मार्ट रिप्लाई' फ़ीचर उपलब्ध है जो यूज़र को अंग्रेजी में भेजे गए मैसेज का जवाब देने का सुझाव देता है। इसके अलावा अब हिंग्लिश भी हिंदी में उपलब्ध होगी। प्राइवेसी के मुद्दे पर फुले ने दावा किया कि गूगल अलो ऐप में सभी मैसेज पूरी तरह इनक्रिप्टेड हैं।
Advertisement

इसके अलावा उन्होंने घोषणा कि गूगल अलो ऐप में मौज़ूद स्टिकर के लिए गूगल उभरते हुए काबिल कलाकारों के साथ काम कर रही है। फुले ने गूगल के भारत में हुए इस इवेटं में बताया कि गूगल असिस्टेंट दल्द ही गूगल के दूसरे प्रोडक्ट में भी उपलब्ध होगा। हालांकि, उन्होंने किसी खास तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी।

अलो और डुओ के बारे में बात करते हुए फुले ने कहा, ''हम जानते हैं कि भारतीयों को चैट करना बेहद पसंद है''। उन्होंने जोर देकर कहा कि गूगल के इन दोनों प्रोडक्ट को 'इंडिया फ्रेंडली' बनाया गया है। फुले ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका के अलावा भारत में डुओ इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
Advertisement

गूगल फॉर इंडिया इवेंट में ही कंपनी ने अपनी नई गूगल स्टेशन सर्विस का भी ऐलान किया। इस सर्विस के जरिए गूगल का लक्ष्य सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट उपलब्ध कराने का है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट से जुड़ सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google for India, Google, Allo, Apps, Google Allo, Google Assistant

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.