Android 14: Google ने Android 14 के लिए डेवलपर प्रीव्यू 2 किया रिलीज, ये फीचर्स हुए शामिल

ऐप्स को बैकग्राउंड में कुछ एक्टिविटी करने के लिए भी परमिशन की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2023 19:31 IST
ख़ास बातें
  • नए डेवलपर प्रीव्यू में प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस को लेकर फोकस।
  • डेवलपर प्रीव्यू 2 को Pixel 4a 5G पर इंस्टॉल किया जा सकता है।
  • इससे पहले पिछले महीने इसका पहला प्रीव्यू रिलीज किया था।

Google ने Android 14 में प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है।

Google ने Android 14 के लिए डेवलपर प्रीव्यू वर्जन 2 रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले पिछले महीने इसका पहला प्रीव्यू रिलीज किया था। अब नए प्रीव्यू में कंपनी ने कुछ और फीचर्स को जोड़ दिया है। नए डेवलपर प्रीव्यू में प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस को लेकर और ज्यादा सुधार किए गए हैं। चूंकि अब फोल्डेबल फोन भी आ रहे हैं इसलिए ऐसे डिवाइसेज को ध्यान में रखकर भी इसमें इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

Android 14 जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए Google ने इसका दूसरा डेवलपर प्रीव्यू पेश कर दिया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इसमें प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है। टैबलेट्स और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी ध्यान में रखकर इसमें फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस प्रीव्यू के बाद सीधे इसका पहला बीटा रिलीज किया जाएगा जो कि अप्रैल के लिए निर्धारित है। उसके बाद इसके तीन और बीटा रिलीज किए जाने की बात कही गई है। 
Advertisement

Android 14 के डेवलपमेंट प्रीव्यू 2 की बात करें तो इसमें इस बार ऐसा  फीचर जोड़ा गया है जिसके कारण ऐप्स कुछ परमिशन प्राप्त फोटो को ही एक्सेस कर पाएंगे, या फिर सभी फोटो का एक्सेस भी उन्हें दिया जा सकेगा, या किसी भी फोटो या वीडियो का एक्सेस देने से भी उन्हें रोका जा सकेगा। इससे डिवाइस में सिक्योरिटी और प्राइवेसी और ज्यादा मजबूत होगी। 

इसके अलावा ऐप्स को बैकग्राउंड में कुछ एक्टिविटी करने के लिए भी परमिशन की जरूरत होगी। साथ ही दूसरे प्रीव्यू में एंड्रॉयड के मैमोरी मैनेजमेंट को भी ऑप्टिमाइज किया गया है। प्रीव्यू को फिलहाल ऐप डेवलपर्स के लिए खासतौर पर जारी किया गया है ताकि वे इसे ऐप टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल कर सकें। फिलहाल इस डेवलपर प्रीव्यू 2 को Pixel 4a 5G पर इंस्टॉल किया जा सकता है। उसके बाद गूगल के अन्य डिवाइसेज पर भी इसे इंस्टॉल किया जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.