जियोनी के नए स्मार्टफोन जियोनी एस8 में है 3डी टच, देखें पहली झलक

जियोनी के नए स्मार्टफोन जियोनी एस8 में है 3डी टच, देखें पहली झलक
विज्ञापन
जियोनी ने अपने नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जियोनी एस8 स्पेन में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 बर्सिलोना में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में अपने नए लोगो और टैगलाइन का भी खुलासा किया। कंपनी की नई टैगलाइन है 'मेक स्माइल्स'। ट्रेड शो में हमें जियोनी के इस नए फ्लैगशिप एस8 के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला, वीडियो में आप भी देखें पहली झलक में कैसा दिखता है यह फोन।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 3डी टच प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले फीचर है (ऐप्पल के आईफोन में भी यह फीचर उपलब्ध है), उम्मीद की जा रही है कि यह ऐप्पल आईफोन की तरह ही काम करेगा। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन में एक एप्लिकेशन को टच करने, उसके प्रिव्यू और एप्लिकेशन को चलाने के लिए 3डी टच का शानदार अनुभव मिलेगा।

जियोनी एस8 का दूसरा ध्यान खींचने वाला फीचर इसका मेटल डिजाइन और बेहद शानदार विंडो इंटरफेस है। जियोनी ने लॉन्च में बताया कि यूजर इस स्मार्टफोन में एक वक्त पर अलग-अलग अकाउंट (नंबर) से दो व्हाट्सएप चला पाएंगे।


स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन की चौंड़ाई 74.9 मिलीमीटर है। चीनी कंपनी जियोनी के मुताबिक, 5.5 इंच के स्क्रीन वाले फोन में यह सबसे कम चौंड़ाई वाला फोन है। जियोनी ने आगे बताया कि एस8 स्मार्टफोन में डिस्प्ले की मोटाई सिर्फ 0.693 मिलीमीटर है।

स्मार्टफोन एस8 4जी+ कनेक्टिविटी से लैस है और डुअल सिम (माइक्रो सिम) सपोर्ट करता है। जियोनी ने लॉन्च में बताया कि इस स्मार्ट फोन में 'डुअल व्हाट्सएप' और 'डुअल वीचैट' जैसे खास फीचर हैं। एस8 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमिगो 3.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। 4 जीबी की दमदार रैम है।

कैमरे की बात करें तो जियोनी के इस फ्लैगशिप में एफ/1.8 अपर्चर, पीडीएएफ, लेजर ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एस8 के कैमरे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह टेक्सट रिकगनाइजेशन (ओसीआर) जैसे अंग्रेजी और चीनी सपोर्ट करेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के वक्त भी टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे ब्यूटी फीचर दिये गए हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

जियोनी एस8 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह डुअल 4जी, एफडीडी और टीडीडी, 7मोड और 14 बैंड को सपोर्ट करता है। फोन फिलहाल तीन कलर में मिलेगा और इसकी बिक्री मार्च में शुरू होगी। कीमत करीब 34,000 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »