Gionee S10 स्मार्टफोन में हैं चार कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां

जियोनी ने शुक्रवार को अपना एस10 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया। नए जियोनी एस10 की सबसे बड़ी ख़ासियत है फ्रंट व रियर पर दिया गया डुअल कैमरा। लॉन्च से काफ़ी समय पहले ही यह फ़ीचर लीक हो गया था। स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट- रेगुलर एस10, एस10बी और एस10सी लॉन्च किए गए हैं। जियोनी एस10 स्मार्टफोन चीन में 9 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Gionee S10 स्मार्टफोन में हैं चार कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • जियोनी एस10 और एस10सी चीन में 9 जून से उपलब्ध होंगे
  • जियोनी एस10बी शुक्रवार से उपलब्ध होगा
  • जियोनी एस10 में 6 जीबी रैम है
विज्ञापन
जियोनी ने शुक्रवार को अपना एस10 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया। नए Gionee S10 की सबसे बड़ी ख़ासियत है फ्रंट व रियर पर दिया गया डुअल कैमरा। लॉन्च से काफ़ी समय पहले ही यह फ़ीचर लीक हो गया था। स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट- रेगुलर एस10, एस10बी और एस10सी लॉन्च किए गए हैं। जियोनी एस10 और एस10सी स्मार्टफोन चीन में 9 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे जबकि एस10बी शुक्रवार से ही खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

सबसे पहले बात करते हैं, जियोनी एस10 के रेगुलर वेरिएंट की। जैसा कि हमने पहले बताया कि Gionee S10 फोन की सबसे अनोखी ख़ासियत है इसका कैमरा डिपार्टमेंट। स्मार्टफोन में रियर पर एक 16 मेगापिक्सल और एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है जो 6पी लेंस व अपर्चर एफ/1.8 के साथ आता है। फ्रंट की बात करें तो, फोन में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं।

पिछले साल आए जियोनी एस9 का अपग्रेडेड वेरिएंट, Gionee S10 एमिगो 4.0 ओएस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक हीलियो पी25 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया गया है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3450 एमएएच की बैटरी, जो पिछले साल के जियोनी एस9 से बेहतर है। जियोनी एस10 की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 24,400 रुपये) है। अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिली है। और जियोनी ने स्मार्टफोन के एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में पुष्टि नहीं की है।

जियोनी एस10बी की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) है। और फोन में 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Gionee S10B  स्मार्टफोन एमिगो 4.0 पर लता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में हीलियो पी10 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया गया है। जियोनी एस10बी में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

आखिर में बात करते हैं सबसे कम दाम वाले जियोनी एस10सी स्मार्टफोन की। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में रियर पर सिंगल 16 मेगापिक्सल सेंसर और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। बाकी दोनों फोन की तरह, Gionee S10C एमिगो 4.0 ओएस पर चलता है लेकिन इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3100 एमएएच की है।

जियोनी एस10 के तीनों वेरिएंट के कनेक्टिविटी फ़ीचर कंपनी द्वारा लॉन्च इवेंट में साझा नहीं किए गए। इन स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »