जियोनी एस10 स्मार्टफोन 26 मई को होगा लॉन्च, नई जानकारी आई सामने

जियोनी अपने एस9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट 26 मई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। और अब कंपनी ने आने वाले 'एस10' स्मार्टफोन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। इसके अलावा, एक नई टीना लिस्टिंग से पिछली टीना लिस्टिंग की तुलना में 'जियोनी एस10एल' में अलग कैमरा सेटअप होने का पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 11:30 IST
ख़ास बातें
  • पिछली रिपोर्ट में फोन के 4 जीबी रैम के साथ आने का पता चला था
  • फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने की उम्मीद है
  • पुरानी टीना लिस्टिंग से अलग कैमरा सेटअप का पता चला था
जियोनी अपने एस9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट 26 मई को लॉन्च करने के लिए तैयार है। और अब कंपनी ने आने वाले 'एस10' स्मार्टफोन का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। इसके अलावा, एक नई टीना लिस्टिंग से पिछली टीना लिस्टिंग की तुलना में 'जियोनी एस10एल' में अलग कैमरा सेटअप होने का पता चला है।

फोन के टीज़र को वीबो पर साझा किया गया है। चीनी कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन का नाम एस10 होगा। इस टीज़र से फोन में 4 कैमरे होने का पता चला है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

जियोनी एस10 और जियोनी एस10एल की दो नई टीना लिस्टिंग को सबसे पहले फोनअरीना ने देखा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट की बात करें तो, कंपनी 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है।

टीना लिस्टिंग से सामने आई लेटेस्ट जानकारी, पिछले हफ्ते आई एक लीक से मिलती है जिसमें जियोनी एस10 में चार कैमरे होने का पता चला था। नई लिस्टिंग से भी फ्रंट व रियर डुअल कैमरा सेटअप के लिए समान स्पेसिफिकेशन होने का खुलासा हुआ है। नई टीना लिस्टिंग से फोन के बारे में एक और ख़ास फ़ीचर का पता चला है कि फोन को 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जबकि पहले 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। गौर करने वाली बात है कि, नई लिस्टिंग से फोन में 3450 एमएएच बैटरी होने का पता भी चला है।
Advertisement

इससे पहले सर्टिफिकेशन साइट टीना पर हुई लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, जियोनी एस10ब स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, फोन में पहले दो 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर वाला एक डुअल-कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद थी। लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, जियोनी एस10 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल) होने का पता चला था। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 3700  एमएएच की बैटरी होगी और फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट हो सकता है।

इससे पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों के अनुसार, फोन का डिज़ाइन सामान्य होगा। और इसके रियर पर ऊपर व नीचे एंटीना लाइन के साथ बीच में जियोनी का गोल आकार वाला लोगो होगा।
Advertisement

नई लिस्टिंग में पहले देखी गई लिस्टिंग की तुलना में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। हो सकता है कि नई लिस्टिंग फोन के किसी और वेरिएंट की हो और इसे रेगुलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया सकता है। बहरहाल, अभी ये सभी जानकारी आधिकारिक नहीं हैं और कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक ऐलान तक हमें इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.