Gionee Marathon M4 लॉन्च, 5000mAh की बैटरी और 4G सपोर्ट मौजूद

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 18:30 IST
Gionee (जियोनी) ने मैराथन एम4 (Marathon M4) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 15,499 रुपये है। नया Gionee स्मार्टफोन भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

मैराथन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह जियोनी मैराथन एम4 (Gionee Marathon M4) में भी बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडेसट में 5000mAh की बैटरी है जो इस प्राइस रेंज के स्मार्टफोन में पहली बार देखने को मिला है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल लॉन्च किए गए मैराथन एम 3 (Marathon M3) स्मार्टफोन में भी 5000mAh की बैटरी थी। भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होना, इस हैंडसेट की एक और खासियत है।
Advertisement

Gionee Marathon M4 एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के Amigo 3.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 pixels) का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट में मौजूद 5000mAh की बैटरी  400 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। यह 3G नेटवर्क पर 18 घंटे का टॉक टाइम दे सकती है।

4G के अलावा Gionee Marathon M4 में वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 144.7x71.2x10.18mm है और यह ब्लैक व व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.