Gionee M7 स्मार्टफोन 25 सितंबर को होगा लॉन्च, तस्वीरें हुईं लीक

इसी महीने हमने ख़बर दी थी कि जियोनी एम7 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। और अब हमें लॉन्च की तारीख़ का पता चल चुका है। जियोनी ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी 25 सितंबर को चीन में अपना ए7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 सितंबर 2017 15:31 IST
इसी महीने हमने ख़बर दी थी कि जियोनी एम7 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। और अब हमें लॉन्च की तारीख़ का पता चल चुका है। जियोनी ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी 25 सितंबर को चीन में अपना Gionee M7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही उम्मीद है कि कंपनी इवेंट में एम7 पावर हैंडसेट भी लॉन्च कर सकती है। इससे पहले 28 सितंबर को एम7 पावर लॉन्च किए जाने की संभावना थी। इसके अलावा, इंटरनेट पर एम7 के फ्रंट पैल की तस्वीरें भी लीक हुईं हैं।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी की बात करें तो, जियोनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र साझा किया है जिस पर स्पष्ट तौर पर 25 सितंबर लिखा हुआ है। तारीख़ के अलावा, इस पोस्टर में आने वाले जियोनी स्मार्टफोन की आउटलाइन भी है जिससे पता चलता है कि हैंडसेट के डिस्प्ले पर सभी तरफ़ पतले बेज़ले होंगे।
Advertisement

लीक तस्वीरों को भी वीबो पर साझा किया गया है। इन तस्वीरों में भी जियोनी एम7 के कथित फ्रंट पैनल को देखा जा सकता है। लॉन्च पोस्टर पर दिख रही आउटलाइन की तरह ही, लीक तस्वीरों से पता चलता है कि इस फोन में एक लगभग बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा। बता दें कि इस साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बेज़ल लेस डिस्प्ले एक ट्रेंड बन गया है।

पिछली लीक के मुताबिक, हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा और सिंगल-सिम स्लॉट के साथ आएगा। जियोनी एम7 स्मार्टफोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक हीलियो पी30 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एआरएम-माली-जी71 जीपीयू होने की उम्मीद है।
Advertisement

जियोनी ए7 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में एक 16 ऑटोफोकस और फ्लैश सपोर्ट के साथ एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने क की उम्मीद है। कैमरे में 4के वीडियो, फेस डिटेक्शन, एचडीआर फोटो और टच फोकस जैसे फ़ीचर होंगे। आगे की तरफ़, फोन में एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.