जियोनी एम7 पावर 15 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इसी महीने टीज़र जारी कर जानकारी दी थी कि फोन को जल्द भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। और अब जियोनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 नवंबर 2017 17:37 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एम7 पावर सिंतबर में चीन में लॉन्च हो चुके हैं
  • जियोनी एम7 पावर की कीमत चीन में करीब 20,000 रुपये है
  • भारत में यह स्मार्टफोन 15 नवंबर में लॉन्च होगा
जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इसी हफ्ते टीज़र जारी कर जानकारी दी थी कि फोन को जल्द भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। और अब जियोनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट से स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ का खुलासा होता है।

Gionee ने गुरुवार को भारतीय मीडिया को एक इनवाइट टीज़र भेजा जिसमें कहा गया है कि जियोनी एम7 पावर को 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। जियोनी नई दिल्ली में 15 नवंबर को शाम 6 बजे एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी ने इनवाइट में  हैशटैग #MpowerwithGionee का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी ने #MpowerwithGionee हैशटैग को अपने सोशल मीडिया से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे पहले सोमवार को जारी किए गए टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर में स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। यह भी इस हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
Advertisement

बता दें कि Gionee M7 Power की कीमत 1,999 रुपये (करीब 20,000 रुपये) है। इसे ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया था।

जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Can be used as a power bank
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Hybrid dual-SIM design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.