Gionee M7 Power 28 सितंबर को होगा लॉन्च, इसमें हो सकती है बड़ी बैटरी

हाल ही में जियोनी एम7 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया था। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि 28 सितंबर को बैंकॉक में होने वाले एक इवेंट में जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2017 10:08 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी 28 सितंबर को बैंकॉक में एक इवेंट का आयोजन कर रही है
  • कंपनी, इवेंट में जियोनी एम7 पावर लॉन्च करेगी
  • इस स्मार्टफोन में एक फुल व्यू डिस्प्ले होगा
हाल ही में जियोनी एम7 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया था। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि 28 सितंबर को बैंकॉक में होने वाले एक इवेंट में जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। नई टीज़र तस्वीर में जियोनी ने दावा किया है कि एम7 पावर में एक फुलव्यू डिस्प्ले से भी ज़्यादा फ़ीचर होंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि स्मार्टफोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले के अलावा भी कई दूसरे फ़़ीचर हो सकते हैं।

नए टीज़र को जियोनी ने अपने वीबो पेज पर साझा किया। और पुष्टि कर दी कि Gionee M7 Power स्मार्टफोन 28 सितंबर को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन, पहले लीक हो चुके जियोनी एम7 का एक दूसरा वेरिएंट हैं और नाम से ज़ाहिर होता है कि इसमें बड़ी क्षमता वाली बैटरी होगी। इससे पहले भी 'पावर' नाम वाले पिछले वेरिएंट में बड़ी बैटरी ही अहम ख़ासियत रही है।
Advertisement

ओरिजिनल वेरिएंट की बात करें तो, जियोनी एम7 के लॉन्च की तारीख़ की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जियोनी ने सिर्फ स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है। एक बेंचमार्क लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि जियोनी एम7 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा, सिंगल-सिम स्लॉट सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में एक बड़ा 6 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी30 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एआरएम माली-जी71 जीपीयू होने का खुलासा हुआ है।

जियोनी एम7 में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता होने का पता चला है। कैमर की बात करें तो, स्मार्टफोन में ऑटोफोकस और फ्लैश सपोर्ट के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है। कैमरे में 4के वीडियो, फेस डिटेक्शन, एचडीआर फोटो और टच फोकस होंगे। फ्रंट की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, पीडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.