जियोनी एम2017 स्मार्टफोन 26 दिसंबर को होगा लॉन्च, इसमें है 7000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 12:28 IST
जियोनी के 7000 एमएएच की बैटरी वाले एम2017 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में सर्टिफाई किया गया था। अब कंपनी ने जियोनी एम2017 को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है।

फोनअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक,  जियोनी ने पुष्टि कर बताया है कि जियोनी एम2017 को 26 दिसंबर को हैकुओ मिशन हिल्स में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी आधिकारिक लॉन्च के बाद मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

पहले लीक हुई ख़बरों के मुताबिक, जियोनी एम2017 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस हैंडसेट के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। फोन का डाइमेंशन 155.2x77.6x10.6 मिलमीटर और वज़न 230 ग्राम हो सकता है।
 

इसी महीने कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया था। जियोनी के आने वाले फोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Advertisement

बता दें कि जियोनी ने पिछले महीने चीन में एस9 स्मार्टफोन 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था। जियोनी एस9 की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दिए गए 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे हैं। डुअल रियर कैमरों से जियोनी एस9 यूज़र फोकस एडजस्ट करके क्लिक की गईं तस्वीरों में डेप्थ ऑफ फील्ड ब्बलर कर सकता है। इस हैंडसेट में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश भी है। इसके अलावा एस9 में जियोनी के सेल्फी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में सेल्फ टाइमर फ़ीचर हैं और बेहतर सेल्फी के लिए इसमें सात ब्यूटी इफेक्ट्स भी दिए गए हैं। मेटल से बने डुअल सिम सपोर्ट वाले जियोनी एस9 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.