Gionee A1 Plus में है 4550 एमएएच बैटरी और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने अपना नया स्मार्टफोन ए1 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 20017 में जियोनी ए1 के साथ लॉन्च किया गया था। जियोनी ए1 को मार्च में भारत में लॉन्च कर दिया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 15:53 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी ए1 प्लस की कीमत 26,999 रुपये है
  • फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इस फोन में 4550 एमएएच की बैटरी है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने अपना नया स्मार्टफोन ए1 प्लस लॉन्च कर दिया है। Gionee A1 Plus स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 20017 में जियोनी ए1 के साथ लॉन्च किया गया था। जियोनी ए1 को मार्च में भारत में लॉन्च कर दिया गया था। जियोनी ए1 प्लस की अहम ख़ासियत की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा, फास्ट चार्जिंग और दो साल की अतिरिक्त वारंटी मिलती है। कंपनी का कहना है कि फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी और बैटरी लाइफ का अनुभव मिलेगा।

जियोनी ए1 प्लस को पावर देने के लिए 4550 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है। जिससे दो दिन तक वेब ब्राउजिंग, रीडिंग और वीडियो कंटेट देखने के दौरान दो दिन तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। जियोनी ए1 प्लस में अल्ट्राफास्ट चार्जिंग क्षमता भी है जिससे यूज़र को  300 सेकेंड की चार्जिंग से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिल सकता है। फोन के साथ आने वाले 18 वाट के चार्जर से 2 घंटे में फुल बैटरी चार्ज होने का दावा किया गया है।
 

जियोनी ए1 प्लस की कीमत और उपलब्धता

जियोनी ए1 प्लस की कीमत 26,999 रुपये है जबकि ए1 को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। और यह स्मार्टफोन देशभर के रिटेल ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 26 जुलाई, बुधवार से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन मोका गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। जियोनी ने स्मार्टफोन से जुड़े लॉन्च ऑफर का ऐलान नहीं किया है।
 

जियोनी ए1 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

सबसे पहले बात जियोनी ए1 प्लस के सबसे ख़ास फ़ीचर कैमरे की। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिससे रियल टाइम बोकेह इफेक्ट और एनहेंस्ड प्रोफेशनल पोर्ट्रेट तस्वीरें क्लिक की जा सकतीं हैं।  बात करें फ्रंट कैमरे की तो इस फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी जियोनी ए1 प्लस से शानदार सेल्फी ली जा सकती है। इस स्मार्टफोन में जियोनी ने अपना फेसियल रिकग्निशन सिस्टम दिया है।

जियोनी ए1 प्लस में 1080x1920 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 6 इंच फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित एमिगो 4 पर चलता है। जियोनी ए1 प्लस का डाइमेंशन 166.4x83.3x9.1 मिलीमीटर और वज़न 226 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी (ओटीजी सपोर्ट के साथ), 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Bulky and tough to handle
  • Average camera performance
  • Confusing custom UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.