सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 14:22 IST
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस7 और एस7 एज स्मार्टफोन को फरवरी में ब्लैक ओनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम, व्हाइट पर्ल और सिल्वर टाइटन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने बुधवार को कोरिया में इन स्मार्टफोन का पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट भी पेश कर दिया है। सैमसंग के मुताबकि, पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट दिखने में शानदार है लेकिन यह काफी एलिगेंट भी है। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कोरिया में गैलेक्सी नोट5 स्मार्टफोन का पिंक गोल्ड वेरिएंट लॉन्च किया था।

नए पिंक गोल्ड सैमसंग गैलेक्सी एस7 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों पिंक गोल्ड स्मार्टफोन बुधवार से कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सैमसंग ने कहा कि जल्द ही पिंक गोल्ड वेरिएंट को दूसरे चुनिंदा बाजारों में भी पेश किया जाएगा।

( यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज का रिव्यू )

कंपनी ने नए पिंक गोल्ड गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज वेरिएंट के बारे में कहा, ''गैलेक्सी एस7 और एस7 एज के दूसरे कलर वेरिएंट की तरह पिंक गोल्ड वेरिएंट भी एक प्राकृतिक रंग है जो आंखों को सुकून देता है।''
Advertisement

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में 56,900 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन की यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। उम्मीद के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन भारत में सैमसंग के ऑक्टा-कोर सायनस 8890 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जबकि सैमसंग के ग्लोबल वेरिएंट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट देखा गया था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।

दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung mobile, samsung smartphone, samsung galaxy s7, sam
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.