Galaxy S25 Edge का प्रोमो मैटिरियल लीक, 200MP कैमरा समेत मेन स्पेसिफिकेशंस कंफर्म! जानें सबकुछ

फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP मेन कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2025 16:28 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • Galaxy S25 Edge फोन IP68 रेटिंग के साथ आने वाला है
  • फोन में 3900mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी

Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई के लिए निर्धारित है

Photo Credit: Android Headlines

Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च से पहले प्रोमो मैटिरियल लीक हो गया है। Galaxy S25 Edge को कंपनी 13 मई को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले इस फोन के लीक्स और टीजर्स की बाढ़ सी आ चुकी है क्योंकि फोन काफी समय से चर्चा में है। कंपनी फोन का ऑफिशियल टीजर भी जारी कर चुकी है। यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Corning का नया Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शि शिल्ड मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यह फोन की मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को काफी बढ़ा देगा। अब प्रोमो इमेज भी लीक हो गई हैं जिसमें फोन के रेंडर, स्पेसिफिकेशंस और एक्सेसरी के डिटेल्स भी सामने आ गए हैं। 
 
Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई के लिए निर्धारित है जिसमें अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो मैटिरियल लीक हो गया है। Android Headlines की ओर से इसे शेयर किया गया है। लीक हुईं इमेजिस में पता चलता है कि फोन बेहद पतला है और केवल 5.8mm साइज में है। इसमें फ्लैट फ्रेम है, और बेजल्स बहुत ही पतले हैं। फोन में सेंटर में पंचहोल कटआउट मिलता है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Galaxy S25 Edge के कलर वेरिएंट्स भी यहां सामने आ गए हैं। यह तीन कलर्स में आएगा जिसमें Titanium Icyblue, Titanium Silver, और Titanium Jetblack शामिल होंगे। फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP मेन कैमरा होगा। यह 2X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। इसके साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सैमसंग का Galaxy S25 Edge फोन IP68 रेटिंग के साथ आने वाला है जिससे यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट हो जाता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। साथ में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज होगी। 
Advertisement

बैटरी की जहां तक बात है फोन में 3900mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। एक्सेसरी भी लीक हो गई हैं जिसमें फोन के साथ Silicone Case दिया जाएगा। यह ब्लैक, ब्लू, और ग्रे कलर्स में आएगा। इसके अलावा एक Kindsuit Case भी मिलेगा जो PU मैटिरियल से बना होगा। इसमें लैदर जैसा टेक्स्चर होगा। 
Advertisement

कंपनी ने एक ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन केस भी दिया है जो सॉफ्ट टच प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Anti-Reflective Screen Protector भी दिया गया है। अब देखना होगा 13 मई को कंपनी का यह फोन मार्केट में कितनी हलचल पैदा करेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.