Samsung Galaxy A26 का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, तीन रंगों में देगा दस्तक!

कंपनी नए Galaxy A26 में नॉच डिजाइन को बरकरार रख सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A26 फोन में 6.64 इंच या 6.7 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है।

Photo Credit: X/Arsène Lupin

Samsung अपनी A सीरीज में जल्द ही कुछ नए मॉडल जोड़ने जा रही है। इनमें सबसे पहले रिलीज होने वालों में Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 का नाम बताया जा रहा है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। Galaxy A36, और Galaxy A56 के रेंडर्स सामने आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में Galaxy A26 भी शामिल हो गया है। फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिससे इसके डिजाइन के बारे में पता चलता है। आइए जानते हैं कैसा दिख सकता है Galaxy A26 स्मार्टफोन, और क्या होंगे इसके खास फीचर्स। 

Samsung Galaxy A26 के लॉन्च से पहले इसके ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर Arsène Lupin ने ये रेंडर शेयर किए हैं। फ्रंट डिजाइन देखकर पता चलता है कि कंपनी नए Galaxy A26 में नॉच डिजाइन को बरकरार रखने वाली है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले नजर आ रहा है। साथ ही डिस्प्ले के बॉटम में मोटी चिन देखी जा सकती है। रियर पैनल का डिजाइन Galaxy A36, और Galaxy A56 के जैसा हो सकता है। 

कैमरा डिजाइन की बात करें तो अब कंपनी इसमें अलग-अलग कैमरा रिंग नहीं रख रही है। तीनों सेंसर एक ही पिल शेप मॉड्यूल में प्लेस कर दिए गए हैं। फोन का रियर पैनल फ्लैट हो सकता है। फोन व्हाइट, ब्लैक, और मिंट ग्रीन कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। Galaxy A26 के स्पेसिफिकेशंस अभी अधिकारिक रूप से सामने नहीं आए हैं। लेकिन कुछ सर्टिफिकेशंस और लीक्स में ये काफी समय से बने हुए हैं। यह फोन Galaxy A25 का सक्सेसर होगा।

Galaxy A26 फोन में 6.64 इंच या 6.7 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। यह एक FHD प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए जा रहे हैं जबकि वजन 209 ग्राम हो सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। कंपनी ने पुराने मॉडल को दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था। इसलिए नए मॉडल का लॉन्च अब काफी नजदीक बताया जा रहा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.