फ्रीडम 251 है सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 251 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2016 16:19 IST
भारतीय कंपनी रिंगंग बेल्स बुधवार को सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी ने इसे भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया है। माना जा रहा है कि मात्र 251 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन दुनिया का भी सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। फ्रीडम 251 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस है। इस फोन की बुकिंग गुरुवार को सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही 3000 रुपये में 4जी एलटीई स्मार्टफोन पेश कर सबको चौंका दिया था। कंपनी का फ्रीडम 251, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मेक इन इंडिया' अभियान का ही एक परिणाम है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, ''हमारा लक्ष्य भारत के दूर-दराज के गांव से लेकर हर कस्बे में लोगों तक कम से कम दाम में लेटेस्ट डिजिटल टेक्नोलोजी वाला स्मार्टफोन पहुंचाने का है, ताकि उन लोगों को भी दूसरे लोगों की तरह ही समान विकास और अवसर मिल सके। आसान शब्दों में कहें तो हमें आने वाले अच्छे भविष्य के लिए कुछ इनोवेटिव बनाना है।''

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।
Advertisement

अनुमान है कि सिर्फ 251 रुपये का यह स्मार्टफोन ज्यादातर लोगों को खासा पसंद आएगा। पिछले साल जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सिर्फ 14 प्रतिशत जनसंख्या के पास ही स्मार्टफोन है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत सरकार इस फोन पर सब्सिडी दे रही है या नहीं। बुधवार शाम को होने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट में इस बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। हैंडसेट को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट में सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.